व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर आ सकता है फ्रंट फ्लैश फ़ीचर

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर आ सकता है फ्रंट फ्लैश फ़ीचर
विज्ञापन
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के लेटेस्ट बीटा अपडेट में कुछ नए फ़ीचर जोड़े गए हैं। इन फ़ीचर में तस्वीरों पर लिखने और कलाकारी करने की क्षमता, व फ्रंट फ्लैश शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि लोकप्रिय स्नैपचैट ऐप भी तस्वीरों पर लिखने की क्षमता वाले फ़ीचर के साथ आता है।

व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में इस कैमरे के लिए अपडेट जारी किया गया है। अगर आप व्हाट्सऐप के जरिए कैमरे से तस्वीरें लेते हैं तो एक फोटो खींचने के बाद नया एडिटिंग टूल सामने आ जाएगा। स्क्रीन पर मौजूद नए पेंसिल और 'T' बटन से व्हाट्सऐप यूज़र तस्वीरों पर लिख पाएंगे या कलाकारी कर पाएंगे। इस फ़ीचर को पहले स्नैपचैट द्वारा पेश किया गया था। इसके बाद इंस्टाग्राम पर लाया गया।

बीटा वर्ज़न 2.16.264 में नया फ्रंट-फेसिंग फ्लैश पेश किया गया है। इसकी मदद से जब यूज़र कम रोशनी में सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं तो स्क्रीन पर सफेद फ्लैश जैसा इफेक्ट सामने आ जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इन दोनों फ़ीचर का लाभ उठाने के लिए व्हाट्सऐप के अंदर मौजूद कैमरा ऐप को इस्तेमाल करना होगा। स्मार्टफोन में मौजूद आम कैमरा ऐप से इसका फायदा उठाना संभव नहीं होगा।

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर हाल ही में एक बार में कई लोगों को मैसेज फॉरवर्ड और भेजने की क्षमता दी गई थी। पहले मैसेज को एक बार में एक ही यूज़र को भेजना संभव था। चर्चा तो यह भी है कि व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग फ़ीचर, जिफ इमेज सपोर्ट लाने की तैयारी है।

ज्ञात हो कि सभी नए फ़ीचर बीटा वर्ज़न पर उपलब्ध हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आपको व्हाट्सऐप के गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करना होगा। इसके बाद स्टोर से लेटेस्ट बिल्ड को डाउनलोड करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »