• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा वर्ज़न में आया कॉल बैक और वॉयसमेल फ़ीचर

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा वर्ज़न में आया कॉल बैक और वॉयसमेल फ़ीचर

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा वर्ज़न में आया कॉल बैक और वॉयसमेल फ़ीचर
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप अपने यूज़र की सहूलियत के लिए लगातार नए फ़ीचर जारी करते रहना चाहती है। अब इसके बीटा वर्ज़न में दो नए फ़ीचर जोड़े जाने की जानकारी मिली है। गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के लिए साइन इन करने वाले यूज़र अब व्हाट्सऐप के इन दो नए फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के नए वर्ज़न वी2.16.189 में नया कॉल बैक और वॉयसमेल फ़ीचर दिया गया है।

याद रहे कि इन दोनों फ़ीचर की पहली झलक ट्रांसलेशन रिक्वेस्ट में अप्रैल महीने में मिली थी। व्हाट्सऐप के अन्य बीटा फ़ीचर की तरह फिलहाल इसके बारे में भी यह कह पाना संभव नहीं है कि फेसबुक की स्वामित्व वाली यह कंपनी इन फ़ीचर को आम यूज़र के लिए कब तक रिलीज करेगी।

इन फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको व्हाट्सऐप के गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के लिए अप्लाई करके लेटेस्ट बिल्ड को डाउनलोड करना होगा। आप एपीके मिरर वेबसाइट से भी साइन्ड एपीके डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे ही आपके फोन पर एंड्रॉयड वी2.16.189 वर्ज़न डाउनलोड हो जाए, आप अपने कॉन्टेक्ट में से किसी भी शख्स को व्हाट्सऐप पर कॉल करें। अच्छी बात यह है कि आप जिस शख्स को कॉल कर रहे हैं उसके हैंडसेट पर लेटेस्ट व्हाट्सऐप ऐप वर्ज़न होना ज़रूरी नहीं है।

अगर वह शख्स आपको कॉल को डिक्लाइन कर देता है या फिर उठाता नहीं है, तो आपको (कॉलर) को एक नया स्क्रीन नज़र आएगा। कॉलर को सिर्फ कॉल डिक्लाइन का मैसेज मिलेगा और इसके साथ कैंसिल, कॉल बैक और रिकॉर्ड वॉयस मैसेज का विकल्प।

कैंसिल विकल्प चुनने पर नया स्क्रीन बंद हो जाएगा। कॉल बैक विकल्प चुनते ही व्हाट्सऐप एक बार फिर उस शख्स को कॉल करेगा जिसने अभी थोड़ी देर पहले आपके कॉल को कट या नज़रअंदाज किया था। आखिरी विकल्प वॉयसमेल का है जो वाकई में वॉयस मैसेज है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको होल्ड करके अपने मैसेज को रिकॉर्ड करना होगा। इसके बाद यह वॉयस मैसेज उस शख्स के चैट विंडो में नज़र आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Social, WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp for Android

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »