• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp चैनल्‍स पर मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्‍या 50 करोड़ के पार, क्‍या है यह? जानें

WhatsApp चैनल्‍स पर मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्‍या 50 करोड़ के पार, क्‍या है यह? जानें

मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी इस कामयाबी को शेयर किया है।

WhatsApp चैनल्‍स पर मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्‍या 50 करोड़ के पार, क्‍या है यह? जानें

यह एक वन-वे ब्रॉडकास्‍ट टूल है। यानी जो भी अपना वॉट्सऐप चैनल बनाता है, वह खुद से जुड़ी जानकारियों को अपने फॉलोवर्स तक पहुंचा सकता है।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप चैनल्‍स फीचर के मंथली एक्टिव यूजर्स 50 करोड़ के पार
  • हाल में ही लॉन्‍च किया गया है वॉट्सऐप चैनल्‍स फीचर
  • वॉट्सऐप और मेटा के सीईओ मार्क जुुकरबर्ग ने शेयर की जानकारी
विज्ञापन
WhatsApp Channels : इंस्‍टेंट मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने हाल में ‘चैनल्‍स' नाम से एक फीचर को लॉन्‍च किया है। भारत में भी इसे लाया गया है। अब वॉट्सऐप ने बताया है कि उसके चैनल फीचर ने 500 मिलियन (50 करोड़) मंथली एक्‍टिव यूजर्स के आंकड़े को पार कर लिया है। एक रिलीज के जरिए वॉट्सऐप ने यह जानकारी दी है। कहा है कि वॉट्सऐप चैनल फीचर ने उसकी लॉन्चिंग के पहले 7 हफ्तों के अंदर यह कामयाबी दर्ज की है। 

वॉट्सऐप का मालिकाना हक रखने वाली मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी इस कामयाबी को शेयर किया है। उन्‍होंने अपने वॉट्सऐप चैनल पर पोस्‍ट किया कि पहले 7 हफ्तों में वॉट्सऐप चैनल्‍स पर 50 करोड़ मंथली एक्टिविटी! वॉट्सऐप कम्‍युनिटी को इतना व्यस्त देखकर बहुत अच्छा लगा।
 

क्‍या है वॉट्सऐप चैनल 

यह एक वन-वे ब्रॉडकास्‍ट टूल है। यानी जो भी अपना वॉट्सऐप चैनल बनाता है, वह खुद से जुड़ी जानकारियों को अपने फॉलोवर्स तक पहुंचा सकता है। फॉलोवर्स उससे सीधे संवाद नहीं कर सकते। वॉट्सऐप चैनल के जरिए टेक्स्ट यानी मैसेज, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजा जा सकता है। यह फीचर Updates नाम के एक नए टैब में उपलब्‍ध है। 

अन्‍य खबरों की बात करें, तो वॉट्सऐप ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, इससे यूजर्स अपने iOS और एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन पर वॉट्सऐप में ई-मेल अड्रेस को ऐड कर पाएंगे। मौजूदा वक्‍त में वॉट्सऐप यूजर्स को ऐप इस्‍तेमाल करने के लिए फोन नंबर से लॉग-इन करना होता है। यूजर्स के पास एक ओटीपी आता है और अकाउंट एक्टिव हो जाता है। नए तरीके के रूप में अब यूजर्स को ई-मेल के जरिए अकाउंट वेरिफाई करने की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, वॉट्सऐप उसके चैनल्‍स (channels) फीचर पर पोल शेयर करने की क्षमता पर भी काम कर रहा है। यह फीचर भी जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »