• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • भारत में Twitter के वेरिफाइड एकाउंट्स पर दिखने लगा नया ऑफिशियल टिक

भारत में Twitter के वेरिफाइड एकाउंट्स पर दिखने लगा नया ऑफिशियल टिक

पिछले सप्ताह ट्विटर ने किसी प्रतिष्ठित संस्थान या व्यक्ति को ट्विटर की ओर से वेरिफाइड किए जाने का संकेत देने वाले ब्लू टिक का तरीका बदल दिया था

भारत में Twitter के वेरिफाइड एकाउंट्स पर दिखने लगा नया ऑफिशियल टिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही Gadgets 360 के ट्विटर एकाउंट को यह टिक मिला है

ख़ास बातें
  • ट्विटर एकाउंट के वेरिफाइड होने का संकेत देने वाला ब्लू टिक भी दिख रहा है
  • एलन मस्क ने कंपनी को टेकओवर करने के बाद बड़े बदलाव की शुरुआत की है
  • कंपनी के बहुत से सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को बाहर किया गया है
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने भारत में न्यूज वेबसाइट्स और प्रमुख व्यक्तियों के वेरिफाइड एकाउंट्स पर "ऑफिशियल" शब्द के साथ एक नया टिक बैज दिखाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही Gadgets 360 के ट्विटर एकाउंट को यह टिक मिला है। हालांकि, किसी एकाउंट के वेरिफाइड होने का संकेत देने वाला ब्लू टिक भी दिख रहा है। 

पिछले सप्ताह ट्विटर ने किसी प्रतिष्ठित संस्थान या व्यक्ति को ट्विटर की ओर से वेरिफाइड किए जाने का संकेत देने वाले ब्लू टिक का तरीका बदल दिया था। यह अब कंपनी की पेड सर्विस Twitter Blue को सब्सक्राइब करने वाले सभी व्यक्तियों को दिया जाएगा। ट्विटर के नए CEO, Elon Musk के कंपनी को टेकओवर करने के बाद किए गए बड़े बदलावों में ट्विटर ब्लू का तरीका बदलने के साथ ही इस सर्विस के लिए प्राइस को बढ़ाकर लगभग 8 डॉलर प्रति माह करना शामिल था। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि वह इस सर्विस को भारत सहित कई देशों में बढ़ाना चाहते हैं और इसका प्राइस विशेष देश में परचेजिंग पावर के अनुसार तय किया जाएगा। 

ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स को सर्च के रिजल्ट्स, रिप्लाई थ्रेड्स और ट्रेंडिंग टॉपिक की लिस्ट्स में भी प्रायरिटी मिलेगी। मस्क ने ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद कंपनी के CEO, पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और लीगल पॉलिसी, ट्रस्ट और सिक्योरिटी हेड विजया गड्डे को कंपनी से बाहर कर दिया है। ट्विटर के लिए एक बड़ी समस्या मॉनेटाइजिंग की रही है। मस्क इसका समाधान करना चाहते हैं और उनके कुछ आइडिया के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर को प्रतिबंधित और गलत जानकारी वाले कंटेंट को रोकने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स को कानूनी तौर पर जवाबदेह बनाने के लिए केंद्र सरकार IT रूल्स में संशोधन कर रही है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश में ऑपरेट कर रहे Facebook और Twitter जैसे प्लेटफॉर्म्स को देश के कानूनों का पालन करने के साथ ही यूजर्स के संवैधानिक अधिकारियों का ध्यान रखना होगा। नए रूल्स में अपीलेट कमिटी बनाने का प्रावधान है, जो कंटेंट हटाने या ब्लॉक करने से जुड़े निवेदनों पर बड़ी टेक कंपनियों के फैसलों को रद्द कर सकती है। सोशल मीडिया कंपनियों पर कंटेंट को लेकर लापरवाही बरतने या शिकायतों का जल्द समाधान नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »