फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में है। इसमें सिमेट्रिकल बेजेल्स के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है
इस स्मार्टफोन में सिमेट्रिकल बेजेल्स के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का Pova Slim 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक अलग लैंडिंग पेज बनाया गया है। Tecno Pova Slim 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट एक LED फ्लैश के साथ है। हाल ही में कंपनी ने Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G को पेश किया था।
Tecno के Pova Slim 5G को 4 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल तरीके से लगा पिल शेप वाला कैमरा आइलैंड दो कैमरा और एक LED फ्लैशलाइट के साथ दिया गया है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के पास LED लाइट्स हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी का वॉयस असिस्टेंट Ella दिया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में है। इसमें सिमेट्रिकल बेजेल्स के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले के सेंटर में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। Tecno का दावा है कि यह स्मार्टफोन लो या बिना सिग्नल वाले एरिया में भी कनेटिविटी की पेशकश करेगा। यह No Network Communication को सपोर्ट के साथ ही VoWi-Fi Dual Pass, 5G++ के साथ 5G कैरियर एग्रेशन और 5G हाई बैंडविद्थ ऑप्टिमाइजेशन की पेशकश करता है।
कंपनी के Pova 7 5G में 6.78 इंच फुल HD+ (1,080×2,460 पिक्सल्स) LTPS IPS डिस्प्ले 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Pova 7 Pro 5G में 6.78 इंच 1.5K (1,224×2,720 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ मिलता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 4 nm MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में MemFusion (मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी) मिलती है। इससे बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज से RAM को वर्चुअल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में एक नया Delta लाइट इंटरफेस है। यह डेल्टा सिंबल (Δ) से प्रेरित एक विजुअल एलिमेंट है। नए इंटरफेस का डिजाइन म्यूजिक प्लेबैक, वॉल्यूम कंट्रोल और नोटिफिकेशंस जैसे एक्शंस के रिस्पॉन्स के लिए डिजाइन किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत