Instagram इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है...

आज के समय में कई कंपनियों पर यूजर्स की एक्टिविटी को ट्रैक करने और उनके निजी डाटा के उपयोग करने के आरोप लगते रहते हैं।

Instagram इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है...

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

ख़ास बातें
  • आज के समय में कई कंपनियों यूजर्स की एक्टिविटी को ट्रैक करती रहती हैं।
  • कंपनियां यूजर्स की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखती है।
  • Meta ने एक्टिविटी ऑफ-मेटा टेक्नोलॉजीज की पेशकश की है।
विज्ञापन

आज के समय में कई कंपनियों पर यूजर्स की एक्टिविटी को ट्रैक करने और उनके निजी डाटा के उपयोग करने के आरोप लगते रहते हैं। कंपनियां यूजर्स की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखती है और बाद में उस डेटा को एडवरटाइजमेंट के लिए अन्य कंपनियों को बेचती है। आपने कई बार देखा होगा कि जब आपके कुछ सर्च किया तो उससे संबंधित ही विज्ञापन नजर आने लगते हैं। हालांकि, यह कई लोगों के लिए परेशानी करने वाला हो सकता है।

मगर प्राइवेसी को बेहतर करने के लिए यूजर्स अपनी ऑनलाइन एक्टिविटी पर कंट्रोल लेने देने के लिए कई कदम उठा सकते हैं। Meta ने एक्टिविटी ऑफ-मेटा टेक्नोलॉजीज की पेशकश करती है जो कि एक प्राइवेसी सेटिंग है जो यूजर्स को ऐप्स और वेबसाइट्स द्वारा मेटा प्लेटफॉर्म के साथ शेयर किए जाने वाले डेटा को देखने और कंट्रोल करने की अनुमति देती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Instagram को आपकी इंटरनेट एक्टिविटी ट्रैक करने से कैसे रोकें


सबसे पहले अपने फोन में Instagram ऐप खोलना है और नीचे दाएं कोने में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
ऊपरी दाएं कॉर्नर में तीन होरिजेंटल लाइन पर टैप करना है और "सेटिंग और प्राइवेसी" का चयन करना है।
"एक्टिविटी" और फिर "एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज" पर टैप करना है।
Instagram को अन्य ऐप्स और वेबसाइट पर आपकी एक्टिविटी ट्रैक करने से रोकने के लिए "डिस्कनेक्ट फ्यूचर एक्टिविटी" को टॉगल करना है।

अगर आप अपनी पिछली एक्टिविटी को मैनेज करना चाहते हैं तो इन चीजों पर ध्यान दें:

"एक्टिविटी ऑफ Meta टेक्नोलॉजीज" पेज से "योर इंफॉर्मेशन एंड परमिशन" और फिर "योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज" पर टैप करना है।
इस पेज पर आप यह चेक कर सकते हैं:
सबसे पहले अपनी रिसेंट एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं।
स्पेसिफिक ऐप एक्टिविटी को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।
पुराना डाटा क्लियर कर सकते हैं।
बिजनेसेज को डेटा शेयर करने से रोकने के लिए फ्यूचर की एक्टिविटी को मैनेज कर सकते हैं।
अगर आप "मैनेज फ्यूचर एक्टिविटी" और "डिसकनेक्ट फ्यूचर एक्टिविटी" का चयन करते हैं तो यह आपकी पिछली एक्टिविटी को भी हटा देगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Facebook, Meta, Tech Tips, Tech Guide
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »