Elon Musk ने सिर्फ एक ट्वीट से क्रिप्टो बॉट्स पर किया बड़ा हमला

मस्क इन बॉट्स को ट्विटर से पूरी तरह हटाने की योजना बना रहे हैं क्योंकि इनसे स्कैम का खतरा बढ़ जाता है

Elon Musk ने सिर्फ एक ट्वीट से क्रिप्टो बॉट्स पर किया बड़ा हमला

ट्विटर को क्रिप्टो बॉट्स से छुटकारा दिलाने का मस्क इरादा जाहिर करते रहे हैं

ख़ास बातें
  • मस्क ने पिछले सप्ताह के अंत में क्रिप्टो बॉट्स के खिलाफ चेतावनी दी थी
  • ट्विटर बॉट्स और स्पैम एक बड़ी समस्या है
  • मस्क ने ट्विटर को बॉट से छुटकारा दिलाने की योजना बनाई है
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद बिलिनेयर Elon Musk ने बॉट्स को हटाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। वह ट्विटर को क्रिप्टो बॉट्स से छुटकारा दिलाने का इरादा जाहिर करते रहे हैं। मस्क ने पिछले सप्ताह के अंत में एक ट्वीट कर क्रिप्टो बॉट एक्टिविटिज के खिलाफ चेतावनी दी थी। 

इसके बाद ट्विटर पर बॉट की एक्टिविटीज में कमी आई है। मस्क इन बॉट्स को ट्विटर से पूरी तरह हटाने की योजना बना रहे हैं क्योंकि इनसे स्कैम का खतरा बढ़ जाता है। मस्क ने कहा कि ट्विटर पर कुछ लोग बॉट्स और ट्रोल एकाउंट्स चला रहे हैं और उनके IP एड्रेस की जल्द ही पहचान की जाएगी। लोकप्रिय मीम कॉइन्स में से एक Dogecoin के को-फाउंडर ने बताया है कि मस्क के ट्वीट के जरिए चेतावनी देने के बाद बॉट की एक्टविटीज में कमी हुई है। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ मस्क की इसके लिए प्रशंसा की। एक क्रिप्टो इंटेलिजेंस फर्म ने कुछ महीने पहले दावा किया था कि ट्विटर पर पिछले तीन वर्षों में स्पैम की वॉल्यूम 1,374 प्रतिशत बढ़ी है। 

हाल ही में एक सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने कहा था कि ट्विटर पर क्रिप्टो कम्युनिटी से जुड़े लोगों की सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने बताया था कि हैकर्स फिशिंग स्कैम्स का शिकार बने लोगों की मदद करने के बहाने उन्हें दोबारा ठग रहे हैं। ये हैकर्स ब्लॉकचेन डिवेलपर्स होने का दावा करते हैं और चुराए गए फंड की रिकवरी के लिए स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के इस्तेमाल की फीस मांगते हैं। इसके बाद वे फीस लेकर गायब हो जाते हैं। 

पिछले महीने अमेरिका में Republican पार्टी का प्रचार करने के लिए मस्क के ट्विटर का इस्तेमाल करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। मस्क ने अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के लिए मतदाताओं से ट्विटर पर रिपब्लिकन पार्टी को वोट देने की अपील की थी। टेक कंपनियों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स राजनीतिक बहस से दूर रहते हैं जिससे उनकी कंपनियों पर किसी विशेष राजनीतिक दल का पक्ष लेने का आरोप न लगे। मस्क इससे पहले भी अपने राजनीतिक विचार बताते रहे हैं। हालांकि, उनके इस बार एक पार्टी का सीधे समर्थन करने से ट्विटर के निष्पक्ष रहने की क्षमता पर सवाल उठे थे। मस्क ने ट्वीट कर कहा था, "प्रेसिडेंट के डेमोक्रेटिक होने के कारण मैं रिपब्लिकन पार्टी के लिए मतदान करने की सलाह देता हूं।" मस्क इससे पहले अमेरिकी सरकार के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »