• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Threads बना सबसे तेजी से 10 करोड़ यूजर्स तक पहुंचने वाला ऐप, ChatGPT को दी मात

Threads बना सबसे तेजी से 10 करोड़ यूजर्स तक पहुंचने वाला ऐप, ChatGPT को दी मात

Threads की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस पर बहुत से राजनेताओं, सेलेब्रिटीज और अन्य क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों ने शुरुआत की है

Threads बना सबसे तेजी से 10 करोड़ यूजर्स तक पहुंचने वाला ऐप, ChatGPT को दी मात

एनालिस्ट्स का मानना है कि ट्विटर के लिए Threads एक बड़ा खतरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • Meta Platforms ने पिछले सप्ताह Threads को लॉन्च किया था
  • Threads की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है
  • पिछले वर्ष जुलाई तक ट्विटर के पास लगभग 24 करोड़ एक्टिव यूजर्स थे
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के प्रतिद्वंद्वी Threads ने लॉन्च के एक सप्ताह के अंदर 10 करोड़ साइन-अप को पार कर लिया है। इसने ChatGPT को पीछे छोड़कर सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनने की उपलब्धि हासिल की है। सोशल मीडिया साइट Facebook को चलाने वाली Meta Platforms ने पिछले सप्ताह Threads को लॉन्च किया था। 

इस बारे में Meta के CEO, Mark Zuckerberg ने कहा, "यह कंपनी को मिलने वाली डिमांड है और हमने इसके लिए कई प्रमोशंस अभी शुरू नहीं की हैं।" Threads की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस पर बहुत से राजनेताओं, सेलेब्रिटीज और अन्य क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों ने शुरुआत की है। एनालिस्ट्स का मानना है कि ट्विटर के लिए Threads एक बड़ा खतरा हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में ChatGPT सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऐप बना था। इसने लॉन्च के दो महीने के अंदर 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार किया था। हालांकि, Threads के लिए रास्ता आसान नहीं होगा। पिछले वर्ष जुलाई तक ट्विटर के पास लगभग 24 करोड़ एक्टिव यूजर्स थे। 

Threads से ट्विटर को कड़ी टक्कर मिल रही है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ Elon Musk ने पिछले वर्ष ट्विटर को टेकओवर किया था। ट्विटर ने मेटा पर उसके ट्रेड से जुड़े सीक्रेट चुराने का भी आरोप लगाया है। ट्विटर ने मेटा के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की भी चेतावनी दी है। Semafor की रिपोर्ट में Meta के  CEO, Mark Zuckerberg को ट्विटर के लॉयर Alex Spiro की ओर से भेजे गए पत्र के हवाले से बताया गया है, "ट्विटर अपने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को सख्ती से लागू करने का इरादा रखता है और यह मांग करता है कि ट्विटर के ट्रेड से जुड़े सीक्रेट्स या अन्य गोपनीय जानकारी के मेटा की ओर से इस्तेमाल को तुरंत रोका जाए।" 

मेटा की फोटो और वीडियो शेयरिंग सर्विस Instagram से जुड़े होने के कारण Threads को पहले से मौजूद यूजर्स की बड़ी संख्या और एडवर्टाइजिंग के सिस्टम का फायदा मिल  सकता है। इससे ट्विटर के एडवर्टाइजिंग से मिलने वाले रेवेन्यू में कमी हो सकती है। ट्विटर पर मस्क के कंट्रोल के बाद से कुछ बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया था।  मस्क ने बताया था कि विज्ञापनों में कमी होने से ट्विटर के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। इसके अलावा मस्क ने कंपनी में बड़े बदलाव किए थे। उन्होंने लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »