बदल जाएगा वॉयस मैसेज का अंदाज, WhatsApp लेकर आ रहा ये खास फीचर्स

वॉयस मेसेज को रेगुलर स्‍पीड से 1.5 या 2 गुना तेज चला सकेंगे यूजर्स। अगले कुछ हफ्तों में ये अपडेट मिलने लगेंगे।

बदल जाएगा वॉयस मैसेज का अंदाज, WhatsApp लेकर आ रहा ये खास फीचर्स

Photo Credit: Whatsapp

साल 2013 में पहली बार वॉयस मैसेजिंग शुरू की थी वॉट्सऐप ने।

ख़ास बातें
  • अगले कुछ हफ्तों में ये अपडेट मिलने लगेंगे
  • वॉयस मेसेज को पॉज और रिज्‍यूम कर पाएंगे यूजर्स
  • ‘रिमेंबर प्‍लेबैक’ फीचर भी ला रहा है वॉट्सऐप
विज्ञापन
पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश करता रहता है। इस बार वह वॉयस मेसेज में नए फीचर्स ला रहा है, जिन्‍हें इस्‍तेमाल करके लोगों का अनुभव एकदम बदल जाएगा। बीते दिनों यह जानकारी सामने आई थी कि वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स को वॉयस मेसेज रिकॉर्ड करते समय उसे पॉज और रिज्‍यूम करने की क्षमता मिली है। अब वॉट्सऐप ने खुद इसका ऐलान किया है। बताया है कि एंड्रॉयड के साथ-साथ iOS यूजर्स भी वॉयस मेसेज को पॉज और रिज्‍यूम कर पाएंगे। यही नहीं, वॉयस रिकॉर्डिंग को भेजने से पहले उसे ड्रॉफ्ट किया जा सकेगा और चैट के बाहर भी प्‍ले किया जा सकेगा। इसके अलावा, यूजर्स वॉयस मेसेज को रेगुलर स्‍पीड से 1.5 या 2 गुना तेज चला सकेंगे। अगले कुछ हफ्तों में ये अपडेट मिलने लगेंगे।   

अपने ब्‍लॉग पोस्‍ट में वॉट्सऐप ने कहा है, साल 2013 में जब हमने पहली बार वॉयस मैसेजिंग शुरू की थी, तो हम जानते थे कि यह लोगों के संवाद करने के तरीके को बदल सकता है। डिजाइन को आसान रखते हुए हमने रिकॉर्डिंग और वॉयस मैसेज भेजने को तरीके को टेक्स्ट लिखने की तरह तेज और आसान बना दिया है। वॉट्सऐप के मुताबिक, दुनियाभर में उसके यूजर्स औसतन 7 बिलियन वॉयस मैसेज भेजते हैं। 
 

ये फीचर्स आ रहे हैं वॉट्सऐप पर 

  • वॉट्सऐप यूजर्स अब चैट के बाहर भी वॉयस मैसेज सुन सकेंगे। इससे वह वॉयस मैसेज सुनने के साथ-साथ फोन पर बाकी टास्‍क भी कर सकेंगे, जैसे- अन्‍य मैसेज को पढ़कर उनका जवाब देना। 
  • वॉट्सऐप यूजर्स अब वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करते समय उसे बीच में पॉज कर सकेंगे यानी रोक सकेंगे। रिकॉर्डिंग के लिए दोबारा तैयार होने पर मैसेज को वहीं से आगे रिकॉर्ड किया जा सकेगा। 
  • अब वॉट्सऐप पर मैसेज रिकॉर्ड करते समय यूजर्स को वेवफॉर्म में उसका विजुअलाइजेशन नजर आएगा। यह वैसा ही होगा, जैसा फोन के रिकॉर्डर से रिकॉर्डिंग करते समय नजर आता है। 
  • वॉट्सऐप यूजर्स के पास अब यह क्षमता भी होगी कि वह वॉयस मैसेज को ड्राफ्ट कर सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि मैसेज को भेजने से पहले उसे सुना जा सकेगा। उसमें कोई गलती होने या जरूरी बात छूट जाने पर दोबारा रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।  
  • वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए ‘रिमेंबर प्‍लेबैक' फीचर भी ला रहा है। अगर यूजर वॉयस मैसेज सुनते समय रुक जाता है, तो चैट में वापस लौटने के बाद मैसेज को वहीं से सुना जा सकता है, जहां पर उसे रोका था। 
  • वॉट्सऐप यूजर्स अब डेढ़ या दो गुना स्‍पीड से मैसेज प्‍लेबैक कर सकेंगे। रेगुलर के साथ ही फॉरवर्ड मेसेज को भी तेजी से सुना जा सकेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »