• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप इनक्रिप्शन से संबंधित याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

व्हाट्सऐप इनक्रिप्शन से संबंधित याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

व्हाट्सऐप इनक्रिप्शन से संबंधित याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें सरकार को व्हाट्सऐप समेत कई दूसरे सोशल मीडिया ऐप के कंटेट को एक्सेस करने के लिए प्राइवेट की मांगने का निर्देश देने की बात कही गई थी।

शीर्श अदालत के चीफ जस्टिस टी.एस. ठाकुर और जस्टिस ए.एम. खानविलकर ने याचिकाकर्ता सुधीर यादव से इसके लिए उचित अथॉरिटीज़ में जाने की बात कही।

सुधीर यादव हरियाणा के आरटीआई एक्टिविस्ट हैं और उनका कहना है कि उन्होंने व्हाट्सऐप पर बैन लगाने को नहीं कहा। बल्कि वो चाहते हैं कि सरकार व्हाट्सऐप और ऐसे दूसरे 20 एप्लिकेशन से उनके प्राइवेट की को साझा करने को कहे ताकि जरूरत के समय उनका इस्तेमाल किया जा सके।

उनके मुताबिक यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा सरकार ने विस-ए-विस ब्लैकबेरी के समय किया था।

यादव ने कहा कि प्राइवेट की की अनुपस्थिति में सरकार को एक मैसेज एक्सेस करने में ही सालों लग जाएंगे। इस याचिका में कहा गया कि किसी व्हाट्सऐप मैसेज को डीक्रिप्ट करने के लिए 115, 792, 089, 237, 316, 195, 423, 570, 985, 008, 687, 907, 853, 269, 984, 665, 640, 564, 039, 457, 584, 007, 913, 129, 639, 935 जैसे भारी भरकम की कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करना होगा जो एक सुपर कंप्यूटर के लिए भी असंभव है।

अपनी याचिका में, यादव ने कहा कि अगर कोई आतंकवादी या अपराधी व्हाट्सऐप पर चैट कर, देश को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाते हैं तो भारतीय खुफिया एजेंसिया जरूरी कार्यवाही करने के लिए उनकी बातचीत को टैप नहीं कर सकेंगी।

इसके अलावा याचिका में कहा गया कि दूसरे मैसेजिंग ऐप्लिकेशन जैसे हाइक, सिक्योर चैट, वाइबर जैसे कई ऐप्लिकेशन हाई इनक्रिप्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

27 साल के यादव ने कहा कि याचिका दायर करने से पहले उन्होंने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) और मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस एंड आईटी को भी पत्र लिखा था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, BlackBerry, End to End Encryption, India, Social, Viber, WhatsApp
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »