Prisma ऐप गूगल प्ले पर 5 करोड़ बार हुआ डाउनलोड

तस्वीरों को पेंटिंग में बदलने वाला प्रिज़्मा ऐप तो याद होगा ही आपको। एक वक्त पर यह ऐप इतना लोकप्रिय हो गया था कि चारों तरफ इसके नाम की ही धूम थी। खासकर सोशल मीडिया पर। लेकिन बीतते वक्त के साथ इसकी लोकप्रियता थोड़ी कम हो गई। इसके बावज़ूद प्रिज़्मा एंड्रॉयड ऐप ने डाउनलोड के मामले में एक नया कीर्तिमान बनाया है।

Prisma ऐप गूगल प्ले पर 5 करोड़ बार हुआ डाउनलोड
ख़ास बातें
  • प्रिज़्मा ऐप को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर जुलाई 2016 में पेश किया गया था
  • यह फोटो फिल्टर ऐप दुनियाभर में अपने शानदार फीचर के चलते खासा चर्चित हुआ
  • यह ऐप आपके द्वारा ली गई किसी तस्वीर को एक पेंटिंग में बदल देता है
विज्ञापन
तस्वीरों को पेंटिंग में बदलने वाला प्रिज़्मा ऐप तो याद होगा ही आपको। एक वक्त पर यह ऐप इतना लोकप्रिय हो गया था कि चारों तरफ इसके नाम की ही धूम थी। खासकर सोशल मीडिया पर। लेकिन बीतते वक्त के साथ इसकी लोकप्रियता थोड़ी कम हो गई। इसके बावज़ूद प्रिज़्मा एंड्रॉयड ऐप ने डाउनलोड के मामले में एक नया कीर्तिमान बनाया है। गूगल प्ले स्टोर पर अनोखे फिल्टर वाले प्रिज़्मा ऐप को 5 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। बता दें कि प्रिज़्मा ऐप को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर जुलाई 2016 में पेश किया गया था। ऐप ने यह कीर्तिमान करीब 18 महीने में बनाया है।

वैसे, Prism app को भले ही 5 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया हो, लेकिन हम आश्वस्त होकर नहीं बता सकते कि इस ऐप को आज की तारीख में कितने यूज़र एक्टिव तौर पर इस्तेमाल में लाते हैं। इसके अलावा प्रिज़्मा की लोकप्रियता देखते हुए गूगल प्ले स्टोर पर इस किस्म के कई ऐप आ चुके हैं। नतीजतन इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या धीरे-धीरे कम हो गई। कुछ ऐसा ही हमें पोकेमॉन गो गेम के साथ देखने को मिला था। फिर भी इतने कम वक्त में 50 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा, वो भी सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर, अपने हिसाब से कीर्तिमान तो है ही।

यह फोटो फिल्टर ऐप दुनियाभर में अपने शानदार फीचर के चलते खासा चर्चित हुआ था। यह ऐप आपके द्वारा ली गई किसी तस्वीर को एक पेंटिंग में बदल देता है। इस ऐप में किसी तस्वीर को मंक, पिकासो समेत दुनिया के कई दूसरे मशहूर कलाकारों की पेंटिंग में रूपांतरित किया जा सकता है। इस ऐप को लॉन्च होने के करीब 5 हफ्तों के अंदर आईओएस पर ही 10.6 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था।

तस्वीरों को पेंटिंग में बदल देने वाला प्रिज़्मा अपनी तरह का पहला ऐप ही है। इस ऐप में तस्वीरों को पेंटिंग में बदलने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल किया गया है। तस्वीरों की तरह ही इस ऐप्लिकेशन में वीडियो के लिए भी ऑफलाइन सपोर्ट मौज़ूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Prisma, Prisma App, Prisma App Download

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »