• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • प्रिज़्मा एंड्रॉयड ऐप के लिए इंतज़ार खत्म, गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

प्रिज़्मा एंड्रॉयड ऐप के लिए इंतज़ार खत्म, गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

प्रिज़्मा एंड्रॉयड ऐप के लिए इंतज़ार खत्म, गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
विज्ञापन
तस्वीरों को पेंटिंग में बदलने वाले ऐप प्रिज़्मा की पिछले कई हफ्तों से धूम मची हुई है। अब यह ऐप एंड्रॉयड यूज़र के लिए भी उपलब्ध है। पिछले हफ्ते प्रिज़्मा एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर लॉन्च हुआ था। लेकिन अब एंड्रॉयड यूज़र भी इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से सीधे यानी बिना कोई बीटा इनवाइट के डाउनलोड कर सकते हैं।

यह फोटो फिल्टर ऐप दुनियाभर में अपने शानदार फीचर के चलते खासा चर्चित हुआ है। भारत में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर जैसे मशहूर बॉलीवुड सितारे भी प्रिज़्मा यूज़र बन चुके हैं।

यह ऐप आपके द्वारा ली गई किसी तस्वीर को एक पेंटिंग में बदल देता है। इस ऐप में किसी तस्वीर को मंक, पिकासो समेत दुनिया के कई दूसरे मशहूर कलाकारों की पेंटिंग में रूपांतरित किया जा सकता है। इस ऐप को लॉन्च होने के करीब 5 हफ्तों के अंदर आईओएस पर ही 10.6 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

तस्वीरों को पेंटिंग में बदल देने वाला प्रिज़्मा अपनी तरह का पहला ऐप ही है। इस ऐप में तस्वीरों को पेंटिंग में बदलने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल किया गया है।

प्रिज़्मा के सह-संस्थापक द्वारा साझे किए गए कुछ आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इस ऐप में 400 मिलियन से ज्यादा तस्वीरें 'प्रिज़्म्ड' की जा चुकी हैं। इस ऐप को हर दिन करीब 1.55 मिलियन लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। हर दिन ऐप को करीब 7 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जाता है।

प्रिज़्मा एंड्रॉयड ऐप में आईओएस वर्जन जैसे ही फीचर होंगे। इस ऐप में नई तस्वीर लेने या फिर गैलरी से कोई तस्वीर के लिए करीब 30 से ज्यादा फिल्टर मौजूद हैं। कंपनी ने पहले ही वीडियो सपोर्ट के लिए डेमो जारी कर दिया है और इसके करीब एक हफ्ते के अंदर लॉन्च होने की उम्मीद है। प्रिज़्मा का कहना है कि ऐप में नए फीचर के तौर पर लाइव वीडियो सपोर्ट भी शामिल किया जाएगा लेकिन इससे ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।

आप प्रिज़्मा के एंड्रॉयड वर्जन को प्ले स्टोर से इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Prisma, Prisma Android

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »