गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स एंड्रॉयड ऐप अब भारत में उपलब्ध

गूगल का क्विक सर्वे ऐप, गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स अब भारत में उपलब्ध है। इसके अलावा, सिंगापुर और तुर्की में भी इस ऐप को उपलब्ध करा दिया गया है। गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स ऐप से यूज़र चुनिंदा सर्वे के सवालों के जवाब देकर, गूगल प्ले क्रेडिट जीत सकते हैं। इससे पहले यह ऐप भारत को छोड़कर कुछ चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध था।

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स एंड्रॉयड ऐप अब भारत में उपलब्ध
ख़ास बातें
  • गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स ऐप, गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है
  • अब यह ऐप सिंगापुर और तुर्की में भी उपलब्ध है
  • इस ऐप से यूज़र प्ले स्टोर क्रेडिट जीत सकते हैं
विज्ञापन
गूगल का क्विक सर्वे ऐप, गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स अब भारत में उपलब्ध है। इसके अलावा, सिंगापुर और तुर्की में भी इस ऐप को उपलब्ध करा दिया गया है। गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स एंड्रॉयड ऐप से यूज़र चुनिंदा सर्वे के सवालों के जवाब देकर, गूगल प्ले क्रेडिट जीत सकते हैं। इससे पहले यह ऐप भारत को छोड़कर कुछ चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध था। याद दिला दें, कि गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स एक ऐसा ऐप है जिसे गूगल कंज्यूमर सर्वे ने बनाया है और इसका मक़सद फटाफट सर्वे करना है।

इस ऐप को इस्तेमाल करने के इच्छुक एंड्रॉयड यूज़र, नए गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले पर ऐप के बारे में लिखा गया है, ''ऐप को इस्तेमाल करना आसान है। ऐप डाउनलोड करें और फिर पूछे जाने वाले बेसिक सवालों के जवाब दें। इसके बाद हम हफ्ते में एक बार आपको सर्वे भेजे जाएंगे, हालांकि, इनकी संख्या कम और ज़्यादा हो सकती है। यूज़र के लिए एक छोटा और संबंधित सर्वे तैयार होगा, तो आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा, और सर्वे को पूरा करने पर प्ले क्रेडिट में एक डॉलर मिल जाएंगे। सवालों में- 'कौन सा लोगो सबसे बेहतर है?' और 'कौन सा प्रमोशन सबसे बेहतर है?' इसके अलावा 'आप अगली बार कब यात्रा कर रहे हैं?'

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स ऐप का सबसे बड़ा इस्तेमाल है गूगल प्ले क्रेडिट का मिला। इन क्रेडिट को ऐप और दूसरे कंटेट को खरीदने के लिए किया जा सकता है।

पिछले साल, गूगल ने अपने गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स एंड्रॉयड ऐप का इस्तेमाल यूज़र से एंड्रॉयड एन का नाम पूछने के लिए किया गया था। कंपनी ने यूज़र से 'एन' अक्षर से शुरू होने वाले खाने के नाम पूछे थे। इसके अलावा एन से शुरू होने वाले कुछ 'स्वादिष्ट चीजों' के नाम भी लिस्ट में शामिल थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Android, Google, Android Apps, Google Opinion Rewards, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »