• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • मिंत्रा का यू टर्न, एक जून से दोबारा लॉन्च करेगी डेस्कटॉप और मोबाइल वेबसाइट

मिंत्रा का यू-टर्न, एक जून से दोबारा लॉन्च करेगी डेस्कटॉप और मोबाइल वेबसाइट

मिंत्रा का यू-टर्न, एक जून से दोबारा लॉन्च करेगी डेस्कटॉप और मोबाइल वेबसाइट
विज्ञापन
एक साल तक सिर्फ मोबाइल ऐप के जरिए कारोबार करने वाली फैशन ई-रिटेलर मिंत्रा एक जून से दोबारा डेस्कटॉप वेबसाइट शुरू करेगी। फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी मिंत्रा ने एक साल पहले केवल मोबाइल ऐप के जरिए ही कारोबार का फैसला किया था। मिंत्रा ने अपनी मोबाइल और डेस्कटॉप साइट को बंद कर दिया था। कंपनी का दावा था कि इसके 85 प्रतिशत यूजर और करीब 63 प्रतिशत खरीददारी ऐप पर ही होती है।

डेस्कटॉप साइट के रीलॉन्चिंग पर मिंत्रा के सीईओ अनंत नारायणन ने कहा, कि उपभोक्ताओं की राय व आभूषण जैसे नई उत्पाद श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए उसने अपना पहले का फैसला बदलने का निर्णय किया है।

उन्होंने आगे कहा, ''कई सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बावजूद, हमने अपने फैसले को दोबारा बदलने का निर्णय लिया है। इसका सबसे बड़ा कारण है ग्राहकों से मिला फीडबैक खासकर महिला ग्राहकों से। हमारे आंकड़ों के अनुसार, महिला ग्राहक (जो हमारे लिए सबसे जरूरी ग्राहकों में से एक हैं) कई चैनल पर खरीददारी करने का विकल्प चाहती हैं। इसके अतिरिक्त हम तेजी से हो रही अपनी बढ़ोतरी के अगले चरण में है, हम होम फर्नीशिंग और ज्वेलरी जैसी कैटेगरी भी लॉन्च कर रहे हैं। ''

मिंत्रा ने दिसंबर 2015 में मोबाइल साइट लॉन्च कर (मोबाइल पर प्रोडक्ट देख सकते थे लेकिन खरीददारी ऐप पर ही होती है) पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि कंपनी सिर्फ ऐप के जरिए कारोबार करने के अपने फैसले को पलट सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »