• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • सावधान : आपके एंड्रॉयड फोन में ये 8 ऐप्‍स हैं, तो तुरंत डिलीट कर दीजिए!

सावधान : आपके एंड्रॉयड फोन में ये 8 ऐप्‍स हैं, तो तुरंत डिलीट कर दीजिए!

इन 8 ऐप्‍स को अबतक 30 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

सावधान : आपके एंड्रॉयड फोन में ये 8 ऐप्‍स हैं, तो तुरंत डिलीट कर दीजिए!

यूजर्स को बताए बिना यह मैलवेयर उन्हें प्रीमियम सर्विस की मेंबरशिप दे रहा था।

ख़ास बातें
  • इनमें व्लॉग स्टार वीडियो एडिटर ऐप सबसे पॉपुलर है
  • इसे 10 लाख से ज्‍यादा डाउनलोड मिले हैं
  • क्रिएटिव 3D लॉन्चर को भी इतनी ही बार डाउनलोड किया गया है
विज्ञापन
एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्‍टम को लेकर माना जाता है कि यह काफी हद तक मैलवेयर से सुरक्षित रहता है। गूगल भी एंड्रॉयड की सिक्‍योरिटी को लेकर काम करती है, इसके बावजूद एंड्रॉयड डिवाइसेज में मैलवेयर होने की जानकारी सामने आती है। ऐसी ही एक जानकारी में पता चला है कि 'ऑटोलिकॉस' (Autolycos) नाम का एक मैलवेयर गूगल प्‍ले स्‍टोर (Google Play Store) पर मौजूद रहे 8 ऐप्‍स में पाया गया है। यूजर्स को बताए बिना यह मैलवेयर उन्हें प्रीमियम सर्विस की मेंबरशिप दे रहा था। गौर करने वाली बात है कि इन 8 ऐप्‍स को अबतक 30 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। मैलवेयर से प्रभावित सभी 8 ऐप्‍स को प्‍ले स्‍टोर से हटा दिया गया है। अगर आप इन ऐप्‍स को इस्‍तेमाल कर रहे हैं, तो फौरन कदम उठाने की जरूरत है। ऐप्‍स को तुरंत अनइन्‍स्‍टॉल कर दें। APK फाइल भी डाउनलोड ना करें।  
 

ये हैं मैलवेयर से प्रभावित ऐप

  • व्लॉग स्टार वीडियो एडिटर - इसे 10 लाख डाउनलोड मिले हैं। 
  • क्रिएटिव 3D लॉन्चर - इसे भी 10 लाख डाउनलोड मिले हैं। 
  • वाव ब्‍यूटी कैमरा - इसे 1 लाख डाउनलोड मिले हैं। 
  • Gif इमोजी कीबोर्ड - इसे भी 1 लाख बार डाउनलोड किया गया है। 
  • रेजर कीबोर्ड एंड थीम - 10 हजार बार डाउनलोड
  • फ्रीग्लो कैमरा 1.0.0 - 5 हजार डाउनलोड मिले हैं। 
  • कोको कैमरा v1.1 - 1 हजार डाउनलोड मिले हैं। 
  • KellyTech फनी कैमरा - 50 हजार बार डाउनलोड

Autolycos मैलवेयर को सिक्‍योरिटी रिसर्चर मैक्सिम इंग्राओ ने खोजा था। मूल रूप से इसे ब्लीपिंग कंप्यूटर से रिपोर्ट किया गया था। जिन 8 ऐप्‍स में इस मैलवेयर का पता चला है, उन सभी को प्‍लेस्‍टोर से हटा दिया गया है। हालांकि बताया जाता है कि ऐसा करने में गूगल ने 6 महीने का वक्‍त लिया।

एक्‍सपर्ट कह रहे हैं कि अगर आपने इनमें से कोई भी ऐप डाउनलोड किया है, तो ऐप को तुरंत अनइंस्टॉल करना चाहिए। ऐप से संबंधित फोल्डर या फाइल मिलती को भी हटा देना चाहिए और फोन को रिस्‍टार्ट करना चाहिए। इसके अलावा कोई भी ऐप डाउनलोड करते समय सोशल मीडिया में दिए गए लिंक का इस्‍तेमाल ना करें। बताया जाता है कि ये ऐप्‍स पर सोशल मीडिया पर प्रमोट किए गए और लाखों की तादाद में यूजर्स ने इन्‍हें डाउनलोड किया। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »