• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Instagram का 'Reels' फीचर भारत में टिकटॉक क्रिएटर्स और यूज़र्स को रिझाने के लिए तैयार!

Instagram का 'Reels' फीचर भारत में टिकटॉक क्रिएटर्स और यूज़र्स को रिझाने के लिए तैयार!

इंस्टाग्राम का कहना है कि Reels कॉन्टेंट की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए वह पॉपुलर कॉन्टेंट क्रिएटर्स और पब्लिक फिगर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Instagram का 'Reels' फीचर भारत में टिकटॉक क्रिएटर्स और यूज़र्स को रिझाने के लिए तैयार!

Instagram का Reels फीचर है TikTok जैसा

ख़ास बातें
  • भारत में फिलहाल इंस्टाग्राम 'Reels' फीचर टेस्टिंग फेज़ में है
  • भारत चौथा ऐसा देश है जहां 'रील्स' की टेस्टिंग की जा रही है
  • TikTok बैन के बाद ज्यादातर टिकटॉक क्रिएटर्स ने Instagram का रुख किया
विज्ञापन
Instagram का नया TikTok जैसा फीचर 'Reels' आज से भारत में टेस्टिंग फेज़ में रोलआउट होने वाला है, जिसकी शुरुआत शाम 7.30 बजे होगी। हाल ही में खबर आई थी कि फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी अपने नए शॉर्ट वीडियो फीचर की टेस्टिंग भारत में कर रही है, यह नया फीचर काफी हद तक टिकटॉक की तरह ही है जिसका नाम है 'Reels'। आपको बता दें, ब्राज़ील, फ्रांस और जर्मनी के बाद भारत चौथा ऐसा देश है जहां 'रील्स' की टेस्टिंग की जा रही है। जैसा कि हमने बताया, यह फीचर आज शाम से भारत में रोलआउट कर दिया जाएगा, जिसके बाद से यूज़र्स पॉपुलर कॉन्टेंट क्रिएटर्स की शॉर्ट वीडियो इंस्टाग्राम के Reels सेक्शन में देख सकेंगे। इंस्टाग्राम ने रील्स फीचर के लिए जिन कॉन्टेंट क्रिएटर्स को चुना हैं, उनमें राधिका बंगिया, जाह्नवी दासेट्टी उर्फ Mahathalli, इंद्राणी विश्वास उर्फ Wondermunna व एम्मी विर्क आदि शामिल हैं।

Reels फीचर को इंस्टाग्राम ऐप में इंटीग्रेट किया गया है। इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाने के लिए यूज़र को इंस्टाग्राम ऐप में कैमरा ओपन करना होगा, इसके बाद आपको स्क्रीन के निचले हिस्से पर Reels का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप अपनी रील्स वीडियो बना सकते हैं। इंस्टाग्राम ने इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ टूल्स भी दिए हैं, ताकि आप अपना 15 सेकेंड के वीडियो को रिकॉर्ड व एडिट कर सकें।

वीडियो बनाने के लिए आप इन-ऐप म्यूज़िक ट्रैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और कस्टम ऑडियो का भी। इसके अलावा TikTok की तरह यहां पर भी आपको वीडियो स्पीड का विकल्प मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपना वीडियो को या तो स्लो-मो में बना सकते हैं या फिर स्पीड में। इसके अलावा इसमें आपको अलाइन का भी विकल्प मिलेगा, ताकि क्रिएटर कैमरा के सामने सही पॉजिशन पर स्थित होकर वीडियो क्रिएट कर सके। वीडियो को अधिक मज़ेदार बनाने के लिए इसमें Augmented reality इफेक्ट्स भी दिए गए हैं।

दूसरे देशों में इस फीचर की टेस्टिंग करते वक्त इंस्टाग्राम को क्रिएटर्स के फीडबैक में सलाह मिली थी कि वह Reels पोस्ट को एक्सप्लोर करने के लिए एक अलग जगह दें। इसके बाद ही ऐप ने रील्स के लिए एक अलग सेक्शन बनाया है, जिसमें आप अलग-अलग कॉन्टेंट क्रिएटर्स के रील्स वीडियो को देख सकते हैं। IGTV वीडियो की तरह ही है, यूज़र्स के ऐप प्रोफाइल में एक Reels section दिया जाएगा जहां रील्स के सभी कॉन्टेंट को देखा जा सकेगा।

इंस्टाग्राम का कहना है कि Reels कॉन्टेंट की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए वह पॉपुलर कॉन्टेंट क्रिएटर्स और पब्लिक फिगर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जब यह टेस्ट रोलआउट किया जाएगा, तब यूज़र्स इन कॉन्टेंट क्रिएटर्स की वीडियो देख सकेंगे जिनमें Ammy Virk (TikTok पर 33 लाख फैन्स), Gippy Grewal (17 लाख फैन्स), Arjun Kanungo (15 लाख फैन्स), Radhika Bangia (54 लाख फैन्स), RJ Abhinav (16 लाख फैन्स) और Indrani Biswas aka Wonder Munna (YouTube पर 630K सब्सक्राइबर्स) आदि शामिल हैं।

फिलहाल ऐप अपने टेस्टिंग फेज़ में है, हालांकि इंस्टाग्राम रील्स को उम्मीद है कि उनका प्लेटफॉर्म भारत में TikTok विकल्प ऐप जैसे चिंगारी, मित्रों, मौज, रोसोपो आदि को कड़ी टक्कर देगा। आपको बता दें, भारत में टिकटॉक बैन के बाद से ही ज्यादातर क्रिएटर्स ने इंस्टाग्राम का रूख कर लिया था।

जैसा कि हमने बताया, इंस्टाग्राम का यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज़ के तहत रोलआउट किया जा रहा है। आधिकारिक रूप से यह फीचर कब पेश किया जाएगा, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी साफ नहीं है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Instagram, Reels, Instagram Reels, IG Reels, TikTok

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »