भारत ने सुरक्षा को खतरे के कारण कई चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया

बैन को लागू करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने गूगल और Apple को ऐप्स का एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश दिया है

भारत ने सुरक्षा को खतरे के कारण कई चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाया

चीन के साथ लगभग दो वर्ष पहले बॉर्डर पर तनाव के बाद लगभग 300 ऐप्स को ब्लॉक किया गया है

ख़ास बातें
  • इन ऐप्स में Garena Free Fire, Tencent का Xriver शामिल हैं
  • लगभग दो वर्ष पहले टिकटॉक, UC Browser जैसी कई ऐप्स पर रोक लगाई गई थी
  • इससे इन ऐप्स से जुड़ी कंपनियों को नुकसान हुआ था
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने चीन से जुड़े 54 ऐप्स पर बैन लगाने का आदेश दिया है। इन ऐप्स में Garena Free Fire, Tencent का Xriver और NetEase का Onmyoji Arena शामिल हैं। चीन के साथ लगभग दो वर्ष पहले बॉर्डर पर तनाव और झड़पों के बाद सरकार ने लगभग 300 ऐप्स को ब्लॉक किया है।

गूगल ने Gadgets 360 को बताया कि सरकार के आदेश के बाद उसने प्ले स्टोर से इन ऐप्स का एक्सेस "अस्थायी तौर पर ब्लॉक" कर दिया है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है, "इन 54 ऐप्स ने कथित तौर पर महत्वपूर्ण अनुमतियां प्राप्त की थी और यूजर्स का संवेदनशील डेटा एकत्र कर रहे थे। इस डेटा का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था और इसे विदेश में मौजूद सर्वर्स पर भेजा रहा था। इनमें से कुछ ऐप्स को लेकर गंभीर आशंकाएं हैं क्योंकि ये कैमरा और माइक के जरिए जासूसी और निगरानी जैसी गतिविधियां कर सकते हैं।" बैन किए गए ऐप्स में Garena की गेम Free Fire सबसे लोकप्रिय कही जा सकती है। इसकी ऐप स्टोर पर 1,84,700 रेटिंग्स और प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक डाउनलोड हैं।

बैन को लागू करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने गूगल और Apple को ऐप्स का एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश दिया है। गूगल के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को एक बयान के जरिए बताया, "IT एक्ट के सेक्शन 69 A के तहत दिया गया आदेश मिलने के बाद, हमने इससे प्रभावित डिवेलपर्स को सूचित कर दिया है और इन ऐप्स को अस्थायी तौर पर ब्लॉक किया गया है।" इस बारे में Apple की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिली है। हालांकि, देश में ऐप स्टोर पर बैन वाली ऐप्स का एक्सेस नहीं है। IT एक्ट के सेक्शन 69 A के तहत सरकार के पास कंप्यूटिंग डिवाइसेज के जरिए कंटेंट का एक्सेस ब्लॉक करने की शक्ति है।

यह पहली बार नहीं है कि जब सरकार ने चीन से जुड़े ऐप्स पर देश में बैन लगाया है। चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव के बाद लगभग दो वर्ष पहले टिकटॉक, शेयरइट, UC Browser और WeChat सहित कई ऐप्स पर रोक लगाई गई थी। इनमें PUBG Mobile का ऐप भी शामिल था। इससे इन ऐप्स से जुड़ी चाइनीज कंपनियों को नुकसान हुआ था। इन कंपनियों ने भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या भी घटा दी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apps, Google, China, Government, Security, Users, Ban
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »