• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब आईसीआईसीआई ग्राहक मोबाइल को हवा में लहराकर कर सकेंगे पेमेंट

अब आईसीआईसीआई ग्राहक मोबाइल को हवा में लहराकर कर सकेंगे पेमेंट

अब आईसीआईसीआई ग्राहक मोबाइल को हवा में लहराकर कर सकेंगे पेमेंट
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक ने संपर्करहित भुगतान समाधान पेश किया है। इसके जरिये बैंक के ग्राहक किसी संपर्क रहित मर्चेंट टर्मिनल के नजदीक अपने सेल फोन को हवा में लहरायेंगे तो भुगतान हो जायेगा।

बैंक ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा है कि उसने देश में पहला संपर्क रहित मोबाइल भुगतान निदान पेश किया है। इससे बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड रखने वाले ग्राहकों को इन-स्टोर संपर्क रहित भुगतान की सुविधा होगी। ग्राहकों के अपने स्मार्टफोन को एनएफसी सुविधा वाले मर्चेंट टर्मिनल के आगे हवा में लहराने से ही यह भुगतान हो जायेगा।

इस सुविधा के तहत आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक अपने मोबाइल फोन को हवा में लहराकर निकवर्ती संचार सुविधा (एनएफसी) के जरिये इलेक्ट्रानिक भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से केवल स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुये नकदीरहित भुगतान किया जा सकता है। इसके लिये डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखने की भी आवश्यकता नहीं है।

आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभरवाल ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह भारतीय भुगतान प्रणाली उद्योग क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा।’’
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, ICICI, India, Mobiles, Near Field Communication, NFC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »