YouTube ने नया फीचर रोलआउट किया है, जिससे यूजर्स Shorts फीड को कम या लगभग हाइड कर सकते हैं।
Photo Credit: Pexels
Google के वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जिससे यूजर्स Shorts को काफी हद तक कम या लगभग हाइड कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर यूजर्स को Shorts फीड पर ज्यादा कंट्रोल देने के लिए लाया गया है, जिससे वे अपनी पसंद के हिसाब से कंटेंट एक्सपीरियंस सेट कर सकें।
YouTube ने पहले अक्टूबर 2025 में Shorts के लिए टाइमर फीचर पेश किया था, जिसमें यूजर्स 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक की लिमिट सेट कर सकते थे। अब इस फीचर को अपडेट करते हुए कंपनी ने इसे और आगे बढ़ाया है, जहां यूजर्स टाइमर को 0 मिनट पर भी सेट कर सकते हैं।
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Settings में जाकर Time Management सेक्शन में जाना होगा और Shorts feed limit ऑप्शन में 0 मिनट चुनना होगा। इसके बाद ऐप होम फीड में Shorts दिखाना लगभग बंद कर देगा, क्योंकि लिमिट पहले ही खत्म मानी जाएगी।
हालांकि, Verge के मुताबिक यह पूरी तरह से Shorts को हटाता नहीं है। यूजर्स को कुछ Shorts Subscriptions या अन्य सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं, लेकिन होमपेज पर मिलने वाला लगातार स्क्रॉल काफी हद तक रुक जाता है।
YouTube ने Shorts को TikTok के मुकाबले में पेश किया था और तब से इसे काफी प्रमोट किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म का एल्गोरिद्म यूजर्स को लगातार छोटे वीडियो दिखाता है, जिससे कई बार लॉन्ग वीडियो ढूंढना मुश्किल हो जाता है। कई यूजर्स ने इसे लेकर शिकायत भी की थी कि Shorts फीड ज्यादा डिस्ट्रैक्टिंग और रिपिटेटिव हो सकती है। ऐसे में यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जो अपने होमपेज को क्लीन रखना चाहते हैं और Shorts को कम देखना चाहते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999