• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!

Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!

Amazon ने भारत में AI Store लॉन्च किया है, जहां यूजर्स AI डिवाइसेस को आसानी से खोज और समझ सकते हैं।

Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!

Photo Credit: Amazon

ख़ास बातें
  • Amazon ने भारत में AI Store लॉन्च किया
  • यूजर्स को AI डिवाइसेस समझने और खरीदने में मदद मिलेगी
  • Rufus, Lens और AR फीचर्स से शॉपिंग आसान होगी
विज्ञापन

Amazon ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर नया AI Store लॉन्च किया है। यह एक डेडिकेटेड सेक्शन है, जहां यूजर्स AI-पावर्ड डिवाइसेस को आसानी से खोज और तुलना कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस स्टोर का मकसद यूजर्स को टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स के बजाय AI फीचर्स के रियल लाइफ इस्तेमाल को आसान भाषा में समझाना है।

इस AI Store में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट, वियरेबल्स और स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स जैसे कई कैटेगरी के डिवाइसेस शामिल किए गए हैं। Amazon का कहना है कि यहां सिर्फ हार्डवेयर की लिस्टिंग नहीं होगी, बल्कि यह भी बताया जाएगा कि AI फीचर्स यूजर्स के रोजमर्रा के इस्तेमाल में कैसे काम आते हैं। उदाहरण के तौर पर, AI लैपटॉप में बेहतर बैटरी मैनेजमेंट, स्मार्टफोन में ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग और स्मार्ट टीवी में ऑटोमैटिक पिक्चर व साउंड एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स को आसान तरीके से समझाया गया है।

कंपनी के मुताबिक, यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे स्टूडेंट्स हों, प्रोफेशनल्स या फैमिली यूजर्स, सभी के लिए यहां सही डिवाइस चुनना आसान बनाने की कोशिश की गई है। Amazon इसे ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में पेश कर रहा है, जहां नए और अनुभवी दोनों तरह के यूजर्स AI टेक्नोलॉजी को बेहतर तरीके से समझ सकें।

फिलहाल इस AI Store में कई पॉपुलर डिवाइसेस शामिल हैं, जैसे Samsung Galaxy S26 Ultra, OnePlus Nord 6, iQOO 15, HP Omnibook Ultra, Lenovo Yoga Slim 7, iPad 11 और LG के AI-पावर्ड 4K स्मार्ट टीवी। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इस लिस्ट में और भी प्रोडक्ट्स जोड़े जाएंगे।

इसके अलावा Amazon अपने प्लेटफॉर्म पर AI से जुड़े अन्य फीचर्स भी ऑफर कर रहा है, जैसे Rufus शॉपिंग असिस्टेंट, Lens विजुअल सर्च, “view in your room” AR फीचर और प्राइस ट्रैकिंग टूल्स। कंपनी के मुताबिक, ये सभी फीचर्स यूजर्स को तेजी से और बेहतर तरीके से शॉपिंग करने में मदद करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »