इस फीचर से पढ़ा जा सकता है व्हाट्सऐप पर डिलीट किया मैसेज

पिछले साल व्हॉट्सऐप ने अपने यूज़र के लिए यह फीचर जारी किया था, जिससे गलत ग्रुप में गलत संदेश गलती से चला जाए, तो उसे मिटाने की सुविधा यूज़र के पास रहे। अब 'द नेक्स्ट वेब' के मुताबिक, अब मिटाए गए संदेशों को कोट के ज़रिए देखा जाना संभव होगा। बताया गया है कि यह कोई बग नहीं है, बल्कि इस फीचर को बाकायदा शुरू किया गया है।

इस फीचर से पढ़ा जा सकता है व्हाट्सऐप पर डिलीट किया मैसेज
ख़ास बातें
  • अब व्हाट्सऐप पर देखा जा सकता है डिलीट किया हुआ मैसेज
  • कोट करने के बाद दिखने लगेगा डिलीट किया हुआ संदेश
  • 7 मिनट के भीतर करना होगा कोट तभी देख पाएंगे मिटाया गया संदेश
विज्ञापन
व्हाट्सऐप का चर्चित फीचर 'डिलीट फॉर एव्रीवन' आपके मैसेज को मिटा सकता है। अब नई जानकारी सामने आई है कि मिटाए गए संदेश को भी पढ़ा जा सकेगा। अगर संदेश प्राप्त करने वाला यूज़र आपके संदेश को कोट कर रिप्लाई करता है, तो चैट में वह संदेश स्पष्ट देखा जा सकेगा। भले ही उसे आप पहले मिटा चुके हों। ज्ञात हो, व्हाट्सऐप के संदेश मिटाने वाले फीचर के ज़रिए भेजे गए मैसेज को 7 मिनट के भीतर ही डिलीट किया जाना संभव है। संदेश मिटाने के बाद संदेश प्राप्त करने वाले तक भी यह जानकारी पहुंच जाती है कि संदेश मिटाया गया है।

पिछले साल व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र के लिए यह फीचर जारी किया था, जिससे गलत ग्रुप में गलत संदेश गलती से चला जाए, तो उसे मिटाने की सुविधा यूज़र के पास रहे। अब 'द नेक्स्ट वेब' के मुताबिक, अब मिटाए गए संदेशों को कोट के ज़रिए देखा जाना संभव होगा। बताया गया है कि यह कोई बग नहीं है, बल्कि इस फीचर को बाकायदा शुरू किया गया है। सार यह है कि अगर आपने संदेश भेजकर उसे 7 मिनट के भीतर मिटाया और उन्हीं 7 मिनट में किसी ने उस मैसेज को कोट कर रिप्लाई किया, तो वह मैसेज छिपा हुआ नहीं रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि व्हॉट्सऐप के एफएक्यू में इस फीचर के बारे में अब तक कोई ज़िक्र नहीं किया गया है।

हर महीने WhatsApp को इस्तेमाल करने वालों की सख्या
फरवरी में जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक फेसबुक के अधिकार वाले व्हाट्सऐप के अब दुनियाभर में 1.5 अरब मासिक एक्टिव यूज़र हो हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप पर हर रोज़ करीब 60 अरब मैसेज हर रोज़ भेजे जा रहे हैं। ध्यान रहे, 19 फरवरी, 2014 को फेसबुक ने व्हाट्सऐप का अधिग्रहण 19 बिलियन डॉलर (करीब 1.21 लाख करोड़) में किया था। फेसबुक द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा सौदा था। व्हाट्सऐप को भारत में हर महीने तकरीबन 20 करोड़ से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।
 

भेज सकते हैं पैसे भी

हाल में व्हाट्सऐप के साथ यूपीआई फीचर भी जोड़ा गया है। अब यूज़र, व्हाट्सऐप के ज़रिए पैसों का लेन-देन भी कर सकते हैं।  'व्हाट्सऐप पेमेंट' सेवा यूपीआई के अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और ऐक्सिस बैंक समेत लगभग 70 बैंकों को सपोर्ट करती है। (पढ़ें - कैसे भेजें व्हाट्सऐप से पैसे)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Apple, Apps, iOS, WhatsApp, WhatsApp Features, WhatsApp Messages
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »