It Act

It Act - ख़बरें

  • YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
    एक महिला ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का शिकार हो गई, जिसमें उससे 11.8 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के मुताबिक उसने YouTube पर एक ट्रेडिंग वीडियो देखा, जिसके बाद उसे WhatsApp ग्रुप में जोड़ लिया गया। यहां उसे निवेश के लिए प्रेरित किया गया और अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। महिला ने 6 मार्च से 14 मार्च के बीच कई किश्तों में रकम जमा की, लेकिन उसे कोई रिटर्न नहीं मिला। मामले में IT Act और BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम
    सरकार ने Information Technology Rules में संशोधन कर AI-जनरेटेड कंटेंट को औपचारिक रूप से रेगुलेट किया है। 20 फरवरी से लागू होने वाले IT Rules 2026 के तहत “synthetically generated information” की परिभाषा तय की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब AI से बने कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगाना होगा और यूजर्स से इसकी घोषणा भी लेनी होगी। टेकेडाउन और शिकायत निपटान की समयसीमा को काफी कम कर दिया गया है, जिसमें कुछ मामलों में कंटेंट हटाने का समय 2 घंटे तक सीमित किया गया है।
  • Dating App के चक्कर में गवां दिए Rs 1.29 करोड़, बेंगलुरु का शख्स ऐसे फंसा जाल में
    ऑनलाइन फ्रॉड के नए-नए तरीके अब रिश्तों के बहाने तक पहुंच चुके हैं। बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 42 साल के व्यक्ति को डेटिंग ऐप के जरिए 1.29 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बना दिया गया। आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीतकर झूठे इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म में पैसा लगवाया। पुलिस ने इस मामले में IT Act, 2000 और BNS 2023 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच फिलहाल जारी है और साइबरक्राइम यूनिट आरोपी को ट्रेस करने और पैसे की रिकवरी की कोशिश में लगी है।
  • OTT Ban: Ullu, ALTT, Desiflix सहित 25 प्लेटफॉर्म पर लगा बैन, जानें क्या है वजह
    Ministry of Information and Broadcasting (MIB) ने शुक्रवार को देश में Ullu, ALTT (AltBalaji), Desiflix समेत 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया है। सरकार का कहना है कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने "अश्लील" और "सॉफ्ट पॉर्न" कंटेंट दिखाकर भारतीय IT कानूनों का उल्लंघन किया है। अब यूजर्स भारत में इन ऐप्स, वेबसाइट्स और इनसे जुड़े सोशल मीडिया हैंडल्स को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
  • सरकार ने 67 पोर्न वेबसाइट्स पर लगाया बैन, जानें वजह
    2021 में सरकार ने नया आईटी नियम लागू किया था। जिन वेबसाइट्स को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है, उनको इस नियम का उल्लंघन करते हुए पाया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »