गूगल मैप्स में रियल टाइम लोकेशन कर सकते हैं साझा

गूगल मैप्स में रियल टाइम लोकेशन कर सकते हैं साझा
विज्ञापन
टेक कंपनी गूगल ने सभी गूगल मैप्स यूज़र के लिए नया रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग फ़ीचर जारी कर दिया है। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र अपी ताज़ा लोकेशन साझा कर सकते हैं, जिससे आप उनकी रियर टाइम लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं।

गूगल ने पिछले हफ्ते पुष्टि की थी कि अगले हफ्ते से दुनिया भर में नए रियल टटाइम लोकेशन फ़ीचर को दुनिया भर में जारी कर दिया जाएगा। अपने वादे के मुताबिक, नया फ़ीचर अधिकतर गूगल मैप्स यूज़र तक पहुंच चुका है। नेविगेशन बार में एक 'नए' फ्लैग के साथ इसे देखा जा सकता है और इस पर क्लिक करने से किसी ऐप या मैसेज के जरिए अपने कॉन्टेक्ट्स को लोकेशन भेज सकते हैं। सामने वाला व्यक्ति आपकी लोकेशन कब तक देखे, इसके समय का फैसला भी कर सकते हैं। और इसे समय से पहले भी टॉगल ऑफ किया जा सकता है।

डिफॉल्ट विकल्प 'एक घंटा' और 'जब तक आप बंद ना करें' हैं। लेकिन यूज़र अपनी जरूरत के मुताबिक, समय को घटा या बढ़ा सकते हैं। जिसे लोकेशन भेजी जा रही है, उसे एक नोटिफिकेशन अलर्ट मिलेगा। इस मैसेज में एक यूनीक लिंक होगा, जिस पर क्लिक करने से गूगल मैप्स खुल जाएगा और यूज़र वहां लाइव लोकेशन देख सकते हैं।

यूज़र एक समय पर कई लोगों के साथ अपनी लोकेशन साझा कर सकते हैं। और ये सब आपकी स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाएंगे। हर किसी के लिए आपके पास एक यूनीक लिंक है, इसलिए उन्हें एक-एक कर मैनेज किया जा सकता है। कई एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र अब यह फ़ीचर देख पा रहे हैं। और अगर आपके पास अभी यह नहीं पहुंचा है तो परेशान ना हो, जल्द ही यह आपके मैप्स में भी दिखेगा। सुनिश्चित कर लें कि लाइव लोकेशन शेयर फ़ीचर मिलने के लिए आपके पास लेटेस्ट वर्ज़न हो।

बता दें, कि इसी हफ्ते फेसबुक मैसेंजर में भी लाइव लोकेशन शेयरिंग फ़ीचर जारी किया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Maps, Apps, Android, Location Sharing, Share Location
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  4. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  5. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  6. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  7. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  8. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  10. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »