फेसबुक मैसेंजर में आया लाइव लोकेशन साझा करने वाला फ़ीचर

फेसबुक मैसेंजर में आया लाइव लोकेशन साझा करने वाला फ़ीचर
ख़ास बातें
  • यूज़र लगातार एक घंटे तक अपने लोकेशन को साझा कर सकेंगे
  • लोकेशन की जानकारी साझा करने की सुविधा वैकल्पिक है
  • लेकिन यह लाइव मोड में होगा
विज्ञापन
फेसबुक ने सोमवार को अपने मैसेंजर ऐप में नया फ़ीचर जोड़ा जिसकी मदद से यूज़र लगातार एक घंटे तक अपने लोकेशन को साझा कर सकेंगे। फेसबुक मैसेंजर के इस नए फ़ीचर को ऐप्पल और गूगल मैप्स के ऐसे ही फ़ीचर की चुनौती पर देखा जा रहा है।

कंपनी ने पाया है कि मैसेंजर पर यूज़र बात करने के दौरान अकसर ही ये सवाल पूछते हैं कि तुम कितने दूर हो? यह जानकारी मैसेंजर के प्रोडक्ट मैनेजर स्टैन चडनोवस्की ने एक इंटरव्यू में दी।

उन्होंने कहा, "ऐसा लोग अकसर पूछते हैं और यह जानने में उनकी सबसे ज़्यादा रुचि है।"

लोकेशन की जानकारी साझा करने की सुविधा वैकल्पिक है। लेकिन यह लाइव मोड में होगा। अगर एक बार कोई यूज़र अपने दोस्त के साथ यह जानकारी साझा करता है तो उसका दोस्त 60 मिनट तक उसके मूवमेंट नज़र रख पाएगा।

मैसेंजर पहले फेसबुक स्मार्टफोन ऐप का हिस्सा होता था, लेकिन कंपनी ने 2014 में फेसबुक मैसेंजर के रूप में नया ऐप लॉन्च किया। इसके बाद से कंपनी ने इस ऐप को बेहतर बनाने के लिए लगातार बदलाव किए हैं, ताकि इसकी पहचान फेसबुक से अलग हो सके।

गूगल मैप्स ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि उसके ऐप में भी कुछ ऐसा लाइव फ़ीचर जोड़ा जा रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि इस फ़ीचर के कारण ज़्यादा से ज़्यादा वक्त तक यूज़र इस ऐप को इस्तेमाल करेंगे। गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल के आईफोन में मैसेजेज़ ऐप में भी कुछ ऐसा ही फ़ीचर है।

फेसबुक ने इस फ़ीचर की टेस्टिंग मैक्सिको में की थी। यह पिछले साल अक्टूबर में ही तैयार था। लेकिन कंपनी ने इस फ़ीचर को सार्वजनिक करने से पहले पांच महीने का वक्त लिया। इस दौरान फ़ीचर की वज़ह से फोन की बैटरी लाइफ पर पड़ने वाले असर को कम करने की कोशिश थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Location Sharing, Messenger, Facebook Messenger, Apps, Social
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  4. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  5. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  6. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  7. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  8. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  10. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »