गूगल मैप्स के एंड्रॉयड ऐप को नए ऑफलाइन फ़ीचर मिले

गूगल मैप्स के एंड्रॉयड ऐप को नए ऑफलाइन फ़ीचर मिले
ख़ास बातें
  • यूज़र अब बैटरी और डेटा की खपत करने के लिए वाई-फाई ऑन्ली मोड चुन सकेंगे
  • अब ऑफलाइन मैप्स को एसडी कार्ड में स्टोर करने का विकल्प मिलेगा
  • गूगल मैप्स के इन नए फ़ीचर को अभी आईओएस के रिलीज नहीं किया गया है
विज्ञापन
गूगल ने मंगलवार को भारत में अपने गूगल मैप्स ऐप के ऑफलाइन फ़ीचर का विस्तार किया। अब एंड्रॉयड यूज़र इस ऐप में वाई-फाई ऑन्ली मोड का इस्तेमाल कर पाएंगे। ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए डाउनलोड किए जाने वाले मैप्स को एसडी कार्ड में स्टोर करना संभव होगा।

गूगल मैप्स के नए ऑफलाइन फ़ीचर की घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा कि ये फ़ीचर उन इलाकों में बहुत ही काम के साबित होंगे जहां इंटरनेट कनेक्शन नहीं मौजूद है। कंपनी ने बताया है कि इस फ़ीचर को धीरे-धीरे संभी एंड्रॉयड ऐप के लिए रोलआउट किया जाएगा। लेकिन आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए इसे लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

नए फ़ीचर की बात करें तो भारत में गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप में अब मैप को ऑफलाइन इस्तेमाल करने के लिए उन्हें एसडी कार्ड में स्टोर किया जा सकता है। इसकी मदद से यूज़र हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज को बचा पाएंगे। इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को मैप्स ऐप में मेन्यू > ऑफलाइन एरियाज > सेटिंग्स > स्टोरेज प्रेफरेंस > डिवाइस, और इसके बाद एसडी कार्ड चुनना होगा।

वाई-फाई मोड की बात करें तो इस फ़ीचर की मदद से यूज़र गूगल मैप्स को पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद ऐप ऑफलाइन एरिया के ही डेटा को इस्तेमाल करेगा जिन्हें डाउनलोड किया गया है। इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए मेन्यू में जाएं। इसके बाद सेटिंग्स में जाकर वाई-फाई ऑन्ली चुनें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »