गूगल असिस्टेंट फ़ीचर हिंग्लिश सपोर्ट के साथ आएगा

गूगल असिस्टेंट फ़ीचर हिंग्लिश सपोर्ट के साथ आएगा
विज्ञापन
गूगल ने अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस के पहले दिन कई प्रोडक्ट रिलीज किए थे। हालांकि, उस दौरान किसी भी प्रोडक्ट की उपलब्धता की तारीख का खुलासा नहीं किया गया। अब गूगल ने कुछ हद तक गूगल असिस्टेंट, होम, एलो और डुओ ऐप्स की उपलब्धता के बारे स्पष्टता लाने की कोशिश है।

सबसे रोचक जानकारी गूगल असिस्टेंट के बारे में मिली है। शुरुआत में इस प्रोडक्ट इंग्लिश और हिंग्लिश सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। भारत उन चुनिंदा मार्केट में से होगा जहां गूगल असिस्टेंट कुछ हद तक स्थानीय भाषा में इस्तेमाल हो सकेगा। हालांकि, इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने बताया कि आने वाले वक्त में इस फ़ीचर में भारत की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए भी सपोर्ट मुहैया कराई जाएगी।

गूगल ने बताया कि होम फ़ीचर साल के अंत तक मार्केट में उपलब्ध होगा। लेकिन वे मार्केट कौन-कौन से होंगे, इसका खुलासा नहीं किया गया। कंपनी ने बताया कि यह प्रोडक्ट शुरुआती स्टेज में है और इसके लॉन्च की तारीख तय नहीं हो सकी है। एलो और डुओ ऐप को जून से सितंबर के बीच 78 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। दोनों ही ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए रिलीज होंगे।

एंड्रॉयड एन को पहले की तुलना ज्यादा पहले लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस ओएस के आखिरी वर्ज़न को स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के लिए गर्मियों में रिलीज कर देगी। डेड्रीम प्रोजेक्ट को सफल करने के लिए इसे एंड्रॉयड एन के लिए ऑप्टिमाइज किया जा चुका है। यह एंड्रॉयड वीआर मोड के साथ आएगा। डेड्रीम को साल के अंत तक एंड्रॉयड डिवाइस का हिस्सा बनाने के लिए गूगल कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के साथ काम कर रही है।

गूगल ने बताया कि इंस्टेंट ऐप्स बहुत बड़ा बदलाव होगा। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा और वह इसके लिए आने वाले महीनों में डेवलपर्स को सूचित करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »