गूगल अलो अब होगा ज्यादा मजेदार, कई नए फ़ीचर हुए शामिल

गूगल अलो अब होगा ज्यादा मजेदार, कई नए फ़ीचर हुए शामिल
विज्ञापन
गूगल ने अपने स्मार्ट मैसेजिंग ऐप को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए बुधवार को नया अपडेट जारी किया। इस अपडेट के साथ गूगल अलो में अब स्मार्ट स्माइली, चैट थीम और एक एक्सक्लूसिव ''फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड व्हेयर टू फाइंड देम'' नाम से स्टिकर पैक लॉन्च किया है। गूगल अलो 3.0 को एंड्रॉयड व आईओएस के लिए जारी कर दिया गया है। लेकिन यह धीरे-धीरे सभी यूज़र तक पहुंचेगा।

स्मार्ट स्माइली को इमोजी या स्टिकर सजेशन के नाम से भी जाना जाता है। गूगल अलो में चैट के दौरान किसी टॉपिक या भावनाओं के साथार पर परफेक्ट इमोजी को ढ़ूंढना और भेजना आसान होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, इसके लिए यूज़र को मैसेज टाइप करने के दौरान स्माइली बटन पर टैप करना होगा। और इसके बाद अलो इससे जुड़े इमोजी व स्टिकर दिखाएगा।

कस्टमाइज़्ड चैट को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए लेटेस्ट अपडेट के साथ ही नई थीम भी लाई गई हैं। इनमें कई सारे अलग-अलग रंग और पैटर्न मिलेंगे।
 

इसके अलावा, 'Fantastic Beasts and Where to Find Them' नाम का एक स्टिकर पैक है। जिसमें आने आने वाली हॉलीवुड फिल्मों के कैरेक्टर और जीव-जन्तु शआमिल हैं। इन्हें गूगल अलो में डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल अलों में अब नए स्टिकर पैक डाउनलोड करना आसान होगा। यूज़र अब चैट में किसी दोस्त से आने वाले स्टिकर पर टैप कर सीधे उसी स्टिकर पैक से डाउनलोड कर सकते हैं।

फिलहाल ये स्मार्ट स्माइली अंग्रेजी व हिंग्लिश में उपलब्ध होंगे और इसके बाद इन्हें दूसरी भाषाओं में भी लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »