YouTube दिखाएगा फ्री TV चैनल्स! नई सर्विस की टेस्टिंग चालू

प्लेटफॉर्म फिलहाल इस सर्विस को टेस्ट कर रहा है और टीवी शोज, मूवीज और पूरे टीवी चैनल्स को स्ट्रीम करने के लिए विभिन्न कंपनियों से बात कर रहा है।

YouTube दिखाएगा फ्री TV चैनल्स! नई सर्विस की टेस्टिंग चालू

YouTube अपने Shorts क्रिएटर्स से भी कमाई शेयर करने की योजना बना रहा है

विज्ञापन
वीडियो शेयरिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube कथित तौर पर फ्री टीवी चैनल स्ट्रीमिंग को टेस्क कर रहा है, जिसका मतलब है कि ऐसा हो सकता है कि जल्द आपको YouTube पर ही कुछ टीवी चैल्स मुफ्त में लाइव देखने को मिलेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि आपको मुफ्त टीवी चैनल्स दिखाकर YouTube के स्वामित्व वाली कंपनी Google कमाई नहीं करना चाहेगी, क्योंकि रिपोर्ट यह भी बताती है कि यह एक नई, विज्ञापन-समर्थित सर्विस होगी।

GMSArena के अनुसार, YouTube जल्द अपने प्लेटफॉर्म पर टीवी चैनल्स की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग की सर्विस जोड़ सकती है। हालांकि, यह एक विज्ञापन-समर्थित सर्विस होगी, जिसका मतलब है कि टीवी के समान प्लेटफॉर्म आपको थोड़े-थोड़े समय पर विज्ञापन दिखा सकता है। 

रिपोर्ट कहती है कि प्लेटफॉर्म फिलहाल इस सर्विस को टेस्ट कर रहा है और टीवी शोज, मूवीज और पूरे टीवी चैनल्स को स्ट्रीम करने के लिए विभिन्न कंपनियों से बात कर रहा है। बताया गया है कि इस सर्विस को टेस्ट करने के लिए कुछ YouTube यूजर्स को चुना भी गया है।

रिपोर्ट आगे यह भी कहती है कि YouTube अभी के लिए दर्शकों की रुचि का अनुमान लगा रही है और अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो Google के स्वामित्व वाली सर्विस कंपनियों से विज्ञापन रेवेन्यू में 45 प्रतिशत की कमीशन की मांग कर सकती है।

बता दें कि हाल ही में, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने NFL संडे टिकट के साथ एक डील की है और इसे इस साल से YouTube TV और YouTube Primetime चैनल्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

YouTube अपने प्लेटफॉर्म के Shorts क्रिएटर्स के साथ अपने विज्ञापन से होने वाली कमाई को शेयर करना भी शुरू कर रही है, जो रिपोर्ट के अनुसार टिकटॉक की तुलना में सर्विस को अधिक आकर्षक बना देगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, YouTube Shorts
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  2. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  3. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  4. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  5. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  6. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  8. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  9. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  10. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »