WhatsApp ने Group Chats के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। नए अपडेट में Polls को और स्मार्ट बनाया गया है, @all मेंशन पर नया कंट्रोल दिया गया है और अब मौजूदा ग्रुप से एक टैप में नया ग्रुप भी बनाया जा सकेगा।
Photo Credit: WhatsApp
WhatsApp ने Group Chats के लिए Polls, @all और Group Management से जुड़े नए फीचर्स पेश किए
WhatsApp ने ग्रुप चैट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है। नए अपडेट के साथ कंपनी ने Polls, @all मेंशन और ग्रुप मैनेजमेंट से जुड़े फीचर्स में बदलाव किए हैं। इसके अलावा अब यूजर्स किसी बड़े ग्रुप से सिर्फ एक टैप में नया ग्रुप भी बना सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स का मकसद ग्रुप में फैसले लेना आसान बनाना और जरूरी मैसेज मिस होने से बचाना है। चलिए सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अब WhatsApp Poll बनाते समय उसके लिए End Time भी सेट किया जा सकेगा। तय समय पूरा होने के बाद पोल अपने आप बंद हो जाएगा और कोई नया वोट नहीं दिया जा सकेगा। यह फीचर उन ग्रुप्स के लिए काम का होगा, जहां किसी तय समय तक फैसला लेना जरूरी होता है।
WhatsApp ने Polls में Voter Privacy का नया ऑप्शन भी जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर्स यह छिपा सकते हैं कि किस सदस्य ने किस ऑप्शन को वोट दिया। इससे लोग बिना किसी दबाव के अपनी राय दे सकेंगे और बाकी सदस्य उनके वोट की जानकारी नहीं देख पाएंगे।
अगर Poll बनाने के बाद उसमें कोई टाइपिंग गलती रह जाए या सवाल को थोड़ा बदलने की जरूरत पड़े, तो अब उसे दोबारा बनाने की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp अब Poll बनाने के 15 मिनट के भीतर उसे एडिट करने की सुविधा भी दे रहा है।
WhatsApp ने @all मेंशन फीचर में भी बदलाव किया है। अब 32 से ज्यादा सदस्यों वाले ग्रुप में @all का इस्तेमाल केवल ग्रुप एडमिन ही कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो Notification Settings में जाकर @all मेंशन की नोटिफिकेशन को म्यूट भी कर सकते हैं।
अब किसी बड़े WhatsApp ग्रुप से अलग चर्चा शुरू करना भी आसान हो जाएगा। कंपनी ने ऐसा फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स मौजूदा ग्रुप के चुनिंदा सदस्यों के साथ सिर्फ एक टैप में नया ग्रुप बना सकेंगे। इसके लिए हर सदस्य को अलग-अलग जोड़ने की जरूरत नहीं होगी।
यह फीचर उन परिस्थितियों में काम आएगा, जब किसी बड़े ग्रुप के कुछ लोगों को किसी खास विषय पर अलग से बातचीत करनी हो। उदाहरण के लिए, किसी इवेंट की प्लानिंग या सरप्राइज पार्टी आयोजित करने के लिए अलग ग्रुप आसानी से बनाया जा सकेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत