अब YouTube Shorts से भी होगी कमाई, जानें कैसे कमा सकेंगे पैसे

शॉर्ट्स वीडियो से हुई कमाई में से 55 प्रतिशत हिस्सा YouTube ले लेगा और बचा हुआ 45 प्रतिशत हिस्‍सा क्रिएटर को मिलेगा।

अब YouTube Shorts से भी होगी कमाई, जानें कैसे कमा सकेंगे पैसे

यह प्रोग्राम 1 फरवरी से शुरू होगा और इसके लिए YouTube ने नए पार्टनर प्रोग्राम एग्रीमेंट को भी लागू किया है।

ख़ास बातें
  • यूट्यूब ने शुुरू किया पार्टनर प्रोग्राम एग्रीमेंट
  • 1 फरवरी से होगी यूट्यूब शॉर्ट्स पर कमाई
  • ऐड रेवेन्‍यू का 45 प्रतिशत हिस्‍सा क्रिएटर्स को मिलेगा
विज्ञापन
यूट्यूब (Youtube) क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, YouTube अब शॉर्ट्स वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के साथ विज्ञापन से हुई कमाई को बांटना शुरू कर रहा है। इस बदलाव के बाद शॉर्ट्स वीडियो से हुई कमाई में से 55 प्रतिशत हिस्सा YouTube ले लेगा और बचा हुआ 45 प्रतिशत हिस्‍सा क्रिएटर को मिलेगा। यह प्रोग्राम 1 फरवरी से शुरू होगा और इसके लिए YouTube ने नए पार्टनर प्रोग्राम एग्रीमेंट को भी लागू किया है, जिसको स्वीकार करने के लिए क्रिएटर्स के पास 10 जुलाई तक का समय है। 

जानकारी के अनुसार, यूट्यूब ने नए “मॉनिटाइजेशन मॉड्यूल” लॉन्‍च किए हैं, जो क्रिएटर्स को और भी सुविधाएं प्रदान करेंगे। यूट्यूब का कहना है कि क्रिएटर्स को सभी मॉड्यूल्स को स्‍वीकार कर लेना चाहिए ताकि उनकी अच्‍छी कमाई हो सके। 

इस बदलाव से पहले यूट्यूब ने अपना पार्टनर प्रोग्राम भी लॉन्‍च किया था। इसके तहत वो क्रिएटर जुड़ सकते थे जिनके शॉर्ट्स वीडियोज में 90 दिन में कम से कम 1000 फॉलोवर्स और 1 करोड़ व्यूज से ज्‍यादा थे। जानकारी के अनुसार, दर्शकों को फीड पर स्ट्रीमिंग के दौरान शॉर्ट्स के बीच विज्ञापन दिखाई देंगे। इन विज्ञापनों से मिलने वाले पैसे में से एक हिस्‍से को क्रिएटर्स को दिया जाएगा। 
 

YouTube Shorts से कमाई के लिए फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स  

  • इस हफ्ते से आपको YouTube स्टूडियो में एक बैनर दिखाई देगा, जो बताएगा कि आप कबसे नई शर्तें चेक करके स्वीकार कर सकते हैं।
  • 1 फरवरी 2023 से Shorts के विज्ञापन से होने वाली आय के बंटवारे से कमाई शुरू करने के लिए आपको नई शर्तों को स्वीकार करना होगा। 
  • अगर 1 फरवरी 2023 के बाद आप नई शर्तों को स्वीकार करते हैं, तो Shorts में दिखाए गए विज्ञापनों की आय का बंटवारा आपके द्वारा स्वीकार की जाने की तारीख से शुरू किया जाएगा।
  • YouTube के पार्टनर प्रोग्राम के जरिए पैसे कमाने के लिए आपको 10 जुलाई 2023 तक नई शर्तों को स्वीकार करना होगा। अगर आपने नई शर्तों को स्‍वीकार नहीं किया तो आपके चैनल को YouTube के Partner Programme से हटा दिया जाएगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »