• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट ने खरीदी 'फोनपे', पहले से आसान होगी पेमेंट प्रक्रिया

फ्लिपकार्ट ने खरीदी 'फोनपे', पहले से आसान होगी पेमेंट प्रक्रिया

फ्लिपकार्ट ने खरीदी 'फोनपे', पहले से आसान होगी पेमेंट प्रक्रिया
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को बेंगलूरु की मोबाइल पेमेंट कंपनी फोनपे को खरीदने का ऐलान कर दिया। फ्लिपकार्ट का कहना है कि इससे फ्लिपकार्ट यूजर को ज्यादा सुरक्षित और आसान पेमेंट प्रकिया मिल सकेगी।

फ्लिपकार्ट के पूर्व कर्मचारी समीर निगम और राहुल चारी द्वारा शुरू की गई कंपनी फोनपे एक संयुक्त पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) बेस्ड प्रोडक्ट बना रही है जिससे बैंक अकाउंट यूजर अपने यूनीक आइडेंटिफिकेशन और मोबाइल फोन नंबर या फिर वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के तहत इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) के जरिए इमीडिएट फंड ट्रांसफर कर बिना दूसरी बैंक डिटेल साझा किए पेमेंट की जी सकती है।

पेमेंट प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फ्लिपकार्ट ने यह तीसरा बड़ा अधिग्रहण किया है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2014 में एनजीपे और सितंबर 2015 में एफएक्समार्ट को खरीदा था। एक महीने पहले ही फ्लिपकार्ट ने अपने एंड्रॉयड ऐप पर एफएक्समार्ट द्वारा बनाए गए फ्लिपकार्ट मनी पेमेंट वॉलेट लॉन्च किया था।

फोनपे ने अभी तक अपना ऐप जारी नहीं किया है लेकिन इसकी वेबसाइट के मुताबिक, फोनपे ऐप से पैसे का लेन-दन, बिल भुगतान, ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग बिना कोई ओटीपी और दूसरे पिन नंबर डाले बिना ही की जा सकती है।

फ्लिपकार्ट के अनुसार,  फोनपे टीम का फ्लिपकार्ट में विलय होगा लेकिन यह एक इंडिपेंडेंट बिजनेस यूनिट की तरह काम करती रहेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »