• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट ने एंड्रॉएड ऐप के लिए लॉन्च किया मनी डिजिटल वॉलेट

फ्लिपकार्ट ने एंड्रॉएड ऐप के लिए लॉन्च किया मनी डिजिटल वॉलेट

फ्लिपकार्ट ने एंड्रॉएड ऐप के लिए लॉन्च किया मनी डिजिटल वॉलेट
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट ने गुपचुप तरीके से अपना फ्लिपकार्ट मनी वॉलेट लॉन्च कर दिया है। एंड्रॉएड ऐप पर चलने वाले फ्लिपकार्ट वॉलेट मनी को पेमेंट कंपनी एफएक्स मार्ट ने बनाया है।

फ्लिपकार्ट की यह नई सेवा फिलहाल एंड्रॉएड मोबाइल यूजर के लिए उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वॉलेट टैब कंपनी की वेबसाइट पर भी जोड़ दिया गया है लेकिन फिलहाल यह काम नहीं कर रहा है। कंपनी का कहना है कि भविष्य में इस वॉलेट को आईओएस और विंडोज़ यूजर के लिए भी लॉन्च किया जाएगा।

खुद के वॉलेट सेवा शुरू होन से अब कंपनी को जल्द रिफंड वापस करने में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही यूजर अपने गिफ्ट कार्ड के अलावा क्रेडिंग, डेबिट कार्ड की जानकरी भी सेव कर सकते हैं। यूजर अब फ्लिपकार्ट पर प्रीपेड बैलेंस भी रख सकते हैं।

वेबसाइट पर लिस्ट की गए FAQ के मुताबिक, फ्लिपकार्ट मनी बैलेंलस 10 हजार रुपये से ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकती है। टॉपअप भी हर महीने 10 हजार से ज्यादा नहीं बढ़ाए जा सकते। फ्लिपकार्ट मनी से किसी यूजर के बैंक अकाउंट में भी अधिकतम 5 हजार रुपये और एक महीने में 25 हजार रुपये ज्यादा ट्रांसफर नहीं किये जा सकते।
 

जिन यूजर के अकाउंट ओटीपी वेरिफाइड हैं उन्हें वॉलेट के लिए नियम और शर्तों से सहमत होना पड़ेगा फ्लिपकार्ट वॉलेट के नियम और शर्तों के मुताबिक वॉलेट के एक्टिवेट होने और लगातार यूज करने के लिए केवाईसी डॉक्यूमेंट की जरूरत भी पड़ सकती है। अगर कोई यूजर गलत जानकारी देता है तो कंपनी के पास उस यूजर के वॉलेट को रद्द करने का अधिकार है।

फ्लिपकार्ट ने यह सेवा सितंबर में पेमेंट फर्म एफएक्समार्ट में एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के पांच महीने बाद शुरू की है। उस समय खबर आई थी कि फ्लिपकार्ट भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट मिंत्रा की तरह खुद की पेमेंट सेवा लॉन्च करेगी। एफएक्समार्ट सेमी-क्लोज्ड प्री-पेड पेमेंट प्रोवाइड कराने वाली एक आरबीआई अधिकृत कंपनी है।

भारत में कुछ दूसरे टॉप मोबाइल वॉलेट कंपनियों में पेटीएम, मोबिविक और फ्रीचार्ज शामिल हैं। इन सबसे मोबाइल रीचार्ज, यूटिलिटी बिल और डीटीएच पेमेंट की जा सकती है। फ्रीचार्ज मास्टरकार्ज और यस बैंक का एक वर्चुअल कार्ड भी प्रोवाइड कराता है जिसे किसी भी भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »