अब डिजिलॉकर में रखें ड्राइविंग लाइसेंस

अब डिजिलॉकर में रखें ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन
देश के पहले क्लाउड आधारित सुरक्षित प्लेटफार्म डिजिलॉकर को यहां बुधवार को लांच किया गया। इसमें जरूरी दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों को रखा जा सकता है और इसका डिजिटली सत्यापन भी किया जा सकेगा। इस प्लेटफार्म का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मिलकर परिवहन मंत्रालय में किया।

इस प्लेटफार्म को डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत लांच किया गया है। इसका लक्ष्य कागजरहित शासन का विचार है, ताकि लोगों का सशक्तिकरण हो।

मंत्रालय के मुताबिक, डिजिलॉकर के आने के बाद अब दस्तावेजों को साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। इसे कहीं भी कभी भी एक्सेस किया जा सकेगा, ऑनलाइन साझा भी किया जा सकेगा और जालसाजी से भी बचाव होगा।

ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के डिजिलॉकर ऐप में रखकर उसे मोबाइल फोन से भी एक्सेस किया जा सकेगा। गडकरी ने इस अवसर पर कहा, "इससे पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी। लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि इससे वाहनों का पंजीकरण भी किया जा सकेगा, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा।"

वर्तमान में परिवहन मंत्रालय के पास 19 करोड़ वाहनों के पंजीकरण के दस्तावेज हैं तथा 10 करोड़ ड्राइविंग लाइसेंस हैं, जिसे डिजिलॉकर में भी डाला जाएगा। प्रसाद ने कहा, "डिजिलॉकर डिजिटीकरण का एक अलग और अनूठा प्रतीक है। अगले साल से इसके उपयोग में जबरदस्त तेजी आएगी।"

इस पर आप अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और ई-साइन सुविधा से डिजिटली साइन भी कर सकते हैं, जो खुद से सत्यापन की प्रक्रिया जैसी है। मंत्रालय के मुताबिक, अब तक डिजिलॉकर के 21 लाख यूज़र बन चुके हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , DIGILocker, Digilocker app, Government, Documents, Aadhaar, UID Adhaar

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »