Aadhaar अपडेट के लिए अब नए दस्तावेजों की होगी जरूरत, देखें नई लिस्ट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार (Aadhaar) कार्ड अपडेट या नए आधार कार्ड जारी करने के लिए दस्तावेजों की नई लिस्ट जारी की है। पहचान प्रमाण के लिए दस्तावेजों में पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो पहचान पत्र शामिल है। पते के प्रमाण के लिए दस्तावेजों में यूटिलिटी बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड या सरकारी आवास योजनाओं के आधिकारिक दस्तावेज हैं।