Youtube की वीडियो क्वालिटी पर कोरोनावायरस की 'मार'

YouTube India ने कहा है कि वे अस्थायी रूप से HD और अल्ट्रा-एचडी स्ट्रीमिंग को डिफॉल्ट रूप से SD में सेट कर देंगे, जिसका बिटरेट मोबाइल नेटवर्क पर 480p से अधिक नहीं होगा।

Youtube की वीडियो क्वालिटी पर कोरोनावायरस की 'मार'

Coronavirus Lockdown के चलते सभी लोग घर से काम कर रहे हैं

ख़ास बातें
  • Youtube में मोबाइल नेटवर्क पर डिफॉल्ट वीडियो क्वालिटी SD होगी
  • इसी तरह का फैसला Netflix, Hotstar और Disney+ ने भी लिया है
  • Google का यह फैसला 14 अप्रैल तक के लिए लिया गया है
विज्ञापन
दुनिया भर में लागू किए गए 'वर्क फ्रॉम होम' प्रोग्राम के चलते बैंडविड्थ के कम होने की आशंकाओं के कारण कई टेक्नोलॉजी कंपनियां यह फैसला ले रही है कि उनकी यूजेज बुनियादी ढांचे के रास्ते में ना आए। ऐसा करने के लिए Google के स्वामित्व वाली YouTube ने घोषणा की है कि कंपनी बैंडविड्थ को बचाने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो की क्वालिटी को डिफॉल्ट रूप से स्टैंडर्ड डेफिनेशन (SD) पर सेट कर देगी। इससे पहले, नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और हॉटस्टार जैसी अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं ने भी इस प्रकार के कदम उठाए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस अवधि के दौरान नेटवर्क में  लोड कम से कम रहे।

YouTube India ने कहा है कि वे अस्थायी रूप से HD और अल्ट्रा-एचडी स्ट्रीमिंग को डिफॉल्ट रूप से SD में सेट कर देंगे, जिसका बिटरेट मोबाइल नेटवर्क पर 480p से अधिक नहीं होगा। यह फैसला 14 अप्रैल तक के लिए लिया गया है। YouTube के अलावा, कंपनी ने अपने होमपेज पर एक प्रोमो कार्ड बनाया है जो कोरोनावायरस (कोविड-19) को लेकर अप-टू-डेट जानकारी के लिए MoHFW वेबसाइट के साथ लिंक है। कोरोनोवायरस के बारे में जानकारी, सर्च रिज़ल्ट और वीडियो भी डब्ल्यूएचओ जैसे विश्वसनीय स्रोतों के जरिए दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि यह वायरस के प्रसार को रोकने के लिए टिप्स की स्पेशल तौर पर तैयार प्लेलिस्ट भी दिखाई जाएगी।

Google के एक प्रवक्ता ने बयान जारी किया है और बताया है कि कंपनी इस अभूतपूर्व स्थिति के दौरान सिस्टम पर तनाव को कम करने के लिए दुनिया भर की सरकारों और नेटवर्क ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी। गूगल का यह भी कहना है कि पिछले हफ्ते कंपनी ने युरोपीयन यूनियन के लिए अस्थायी रूप से सभी वीडियो को डिफॉल्ट रूप से एसडी पर सेट करने की घोषणा की थी और अब कंपनी इसे ग्लोबल स्तर पर लागू करने वाली है।

YouTube के अनुसार, ये उपाय अगले कुछ दिनों में वैश्विक स्तर पर जारी किए जाएंगे और लगभग 30 दिनों तक लागू रहेंगे।

नेटफ्लिक्स, डिज़नी+, अमेज़न प्राइम, हॉटस्टार जैसी बहुत सारी स्ट्रीमिंग सेवाएं भी सभी नेटवर्क के तनाव को कम करने के लिए उपाय कर रहे हैं। यहां तक ​​कि डिज़नी+ को यूरोप में कम गुणवत्ता के साथ लॉन्च करने के लिए सेट किया गया है, ताकि वर्क फ्रॉम होम करने वाले यूज़र्स के बढ़ती खपत से होने वाले नेटवर्क टेंशन को कम किया जा सके।

नेटफ्लिक्स ने भी इंटरनेट ट्रैफिक को स्मूथ बनाने के लिए भारत में अगले 30 दिनों के लिए वीडियो की क्वालिटी को कम कर दिया है। हॉटस्टार ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर क्वालिटी को एसडी पर लॉक कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , YouTube, youtube account, YouTube Android app, Coronavirus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  2. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  3. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  5. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  8. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  10. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »