Paytm ने UPI Auto Payments के लिए नया Label फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग सब्सक्रिप्शन और रिकरिंग पेमेंट्स को आसानी से पहचान सकेंगे।
Photo Credit: Reuters
Paytm का नया Label फीचर Auto Payments की पहचान आसान बनाता है
Paytm ने अपने UPI Auto Payments फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है, जिसका मकसद यूजर्स के लिए रिकरिंग पेमेंट्स को मैनेज करना आसान बनाना है। कंपनी ने Paytm ऐप में ऑटोमैटिक पेमेंट्स के लिए Label फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर्स हर ऑटोमैटिक पेमेंट को एक अलग नाम दे सकेंगे, जिससे यह समझना आसान होगा कि किस सर्विस के लिए पैसा कट रहा है।
Paytm ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि आजकल सब्सक्रिप्शन-बेस्ड सर्विस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई बार एक ही मर्चेंट के नाम पर अलग-अलग सर्विसेज की पेमेंट्स दिखाई देती हैं, जिससे यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सी पेमेंट किस सर्विस से जुड़ी है।
उदाहरण के लिए, Android यूजर्स के Google One, YouTube Premium या ChatGPT जैसे सब्सक्रिप्शन्स कई बार "Play Store" के नाम से दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में बाद में यह याद रखना मुश्किल हो सकता है कि किसी खास ऑटो पेमेंट का संबंध किस सर्विस से है।
Paytm के मुताबिक, नया Label फीचर इस समस्या को हल करने के लिए लाया गया है। यूजर्स अब हर UPI Auto Payment को अपनी पसंद का नाम दे सकते हैं। इससे Automatic Payments सेक्शन में अलग-अलग सब्सक्रिप्शन्स की पहचान करना आसान होगा और गलती से किसी जरूरी पेमेंट को कैंसिल करने की संभावना भी कम होगी।
इससे अलग बता दें कि पिछले महीने Paytm ने नया पॉकेट मनी (Pocket Money) फीचर लॉन्च किया था जिसके जरिए टीनेजर्स अब पेटीएम से UPI पेमेंट्स कर सकेंगे, और वो भी बिना अपना बैंक अकाउंट खोले। यह फीचर NPCI के UPI सर्कल पर काम करता है। यह माता-पिता के लिए उपयोगी फीचर के रूप में आया है जिसमें वे अपने बच्चों को बिना बैंक अकाउंट के खर्च करने की अनुमति दे सकेंगे। खास बात है कि पेरेंट्स हरेक ट्रांजैक्शन पर नजर भी रख सकते हैं जिससे कि लेन-देन उनके कंट्रोल में रहे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999