• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Android स्मार्टफोन यूज़र्स हो जाएं सचेत, आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी खतरे में

Android स्मार्टफोन यूज़र्स हो जाएं सचेत, आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी खतरे में

यूं तो BlackRock मैलवेयर की क्षमताएं औसत एंड्रॉयड बैंकिंग ट्रोजन के समान हैं, लेकिन फिर भी यह कुल 337 ऐप को प्रभावित करता है, जो कि मौजूदा ज्ञात ट्रोजन से काफी अधिक है।

Android स्मार्टफोन यूज़र्स हो जाएं सचेत, आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी खतरे में

BlackRock मैलवेयर यूज़र्स की निजी और वित्तीय जानकारी चुराने के लिए बनाया गया है

ख़ास बातें
  • BlackRock नाम का मैलवेयर Android यूज़र्स को कर रहा है टारगेट
  • फोन में वित्तीय, सोशल और कम्युनिकेशन ऐप्स को बना रहा है अपना शिकार
  • ऐप के ऊपर मेल खाती नकली परत लगा कर हासिल करता है यूज़र्स की जानकारी
विज्ञापन
सुरक्षा शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा एक नया एंड्रॉयड मैलवेयर खोजा गया है जो सोशल, कम्युनिकेशन और डेटिंग ऐप्स की कैटेगरी को प्रभावित करता है। मैलवेयर का नाम BlackRock है और यह एक बैंकिंग ट्रोजन है, जो मौजूदा ज़ेरक्स मैलवेयर (वायरस) के कोड से लिया गया है। हालांकि, बैंकिंग ट्रोजन होने के बावजूद, इसे गैर-वित्तीय एप्लिकेशन को प्रभावित करने के लिए कहा जा रहा है। यह पहली बार में Google अपडेट होने का दिखावा करता है और यूज़र्स की अनुमति प्राप्त होने के बाद, यह ऐप ड्रॉअर से अपना आइकन छुपाता है और बैकग्राउंड में अपना काम शुरू कर देता है।

नीदरलैंड स्थित खतरे की खुफिया फर्म ThreatFabric की विश्लेषक टीम के अनुसार, BlackRock को पहली बार मई में एंड्रॉयड की दुनिया में स्पॉट किया गया था। यह यूज़र्स की जानकारी के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड की जानकारी चोरी करने में सक्षम है।

यूं तो BlackRock मैलवेयर की क्षमताएं औसत एंड्रॉयड बैंकिंग ट्रोजन के समान हैं, लेकिन फिर भी यह कुल 337 ऐप को प्रभावित करता है, जो कि मौजूदा ज्ञात ट्रोजन से काफी अधिक है।
 
blackrock

इस मैलवेयर को ओवरले अटैक,स्पैम, एसएमएस चोरी और शिकार को लॉन्चर में लॉक करने जैसे कार्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कीलॉगर की तरह भी काम करता है, जो हैकर्स को यूज़र की वित्तीय जानकारियों को हासिल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, रिसर्चर्स ने यह भी पता लगाया है कि यह मैलवेयर Avast, AVG, BitDefender, Eset, Trend Micro, Kaspersky या McAfee जैसे एंटीवायरस से बचने की क्षमता रखता है।

ThreatFabric के मुताबिक, BlackRock मैलवेयर एंड्रॉयड में शामिल एक्सेसिबिलिटी सर्विस का इस्तेमाल कर असल ऐप के ऊपर उससे मेल खाती एक नकली परत लगा देता है और इस तरह से यह यूज़र्स द्वारा डाली जानकारी को हासिल कर लेता है। यह खास तौर पर यूज़र के क्रेडिट कार्ड की जानकारी को हासिल करने के लिए बनाया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android Malware, Malware, Malware Attack, virus

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »