Albiriox नाम का एक नया बैंकिंग मैलवेयर पता लगाया गया है जो बहुत ही खतरनाक है। मैलवेयर के जरिए हैकर्स और अटैकर्स को आपके डिवाइस का रिमोट कंट्रोल मिल जाता है और वे कुछ ही पलों में आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। एंड्रॉयड बैंकिंग मैलवेयर Albiriox संक्रमित फोन का कंट्रोल अटैकर्स को दे देता है। यह बहुत तेजी से फैल रहा है और बहुत पावरफुल है। सबसे पहले इसे सितंबर 2025 में खोजा गया था।
अब ऑनलाइन जालसाजों ने जीरो-क्लिक (zero-click) मालवेयर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसे इंस्टॉल करने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करवाने की भी जरूरत नहीं होती है। Whatsapp ने अपने यूजर्स को चेताया है कि जीरो क्लिक अटैक से सावधान रहें। इजराइली कंपनी पैरागॉन सॉल्यूशंस की ओर से बनाए गए स्पाइवेयर द्वारा जीरो अटैक के माध्यम से कई देशों के यूजर्स को निशाना बनाने की खबर है।
शार्कबॉट मैलवेयर बेहद खतरनाक ट्रोजन है, जो लोगों की बैंकिंग डिटेल्स को चुराता है। ये मैलवेयर असली दिखने वाले बैंकिंग लॉग-इन फॉर्म्स दिखाते हैं, जिन्हें यूजर्स बिना शक किए भर देते हैं और अपने अहम लॉगइन डिटेल्स खतरनाक हाथों में डाल देते हैं।
ये ऐप्स अपना नाम और आइकन बदल देते हैं, जिससे यूजर को इस बात की भनक तक नहीं पड़ती कि उसके स्मार्टफोन पर एक ऐसा ऐप है, जो उसकी निजी जानकारी चुरा सकता है।
यह स्टडी एक मोबाइल मैलवेयर फैमिली के बारे में बात करती है, जिसे फ्लूबोट नाम से जाना जाता है। यह एंड्रॉयड प्लैटफॉर्म को प्रभावित करने वाले प्रमुख बैंकिंग ट्रोजन में से एक है।
इस मैलवेयर को ओवरले अटैक,स्पैम, एसएमएस चोरी और शिकार को लॉन्चर में लॉक करने जैसे कार्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कीलॉगर की तरह भी काम करता है, जो हैकर्स को यूज़र की वित्तीय जानकारियों को हासिल करने में मदद करता है।
Google Play Store में शामिल इन ऐप्स में 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी मौसम की जानकारी देने वाली ऐप्स, 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी साउंड रिकॉर्डर ऐप समेत कुल 24 ऐप्स शामिल हैं।
ख़बर है कि एक एंड्रॉयड मालवेयर की बुरी नज़र दुनियाभर के 232 बैकिंग ऐप पर है। इनमें से कुछ ऐप भारतीय बैंकों के भी हैं। एंड्रॉयड बैंकर ए9480 (Android.banker.A9480) टॉर्जन मालवेयर, यूज़र के निजी डेटा को चुराने का काम करता है। यह जानकारी क्विक हील सिक्योरिटी लैब ने दी है।