Swiggy और Zomato अब रांची में करेंगे शराब की होम डिलीवरी

Swiggy ने Gadgets 360 को बताया कि इस सुविधा का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए ऑर्डर के दौरान Age वेरिफिकेशन और यूज़र ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया गया है। उम्र के वेरिफिकेशन के लिए ऑर्डर करते हुए यूज़र को अपनी सरकारी आईडी अपलोड करनी होगी।

Swiggy और Zomato अब रांची में करेंगे शराब की होम डिलीवरी

झारखंड के दूसरे शहरों में भी होगी शराब की होम डिलिवरी

ख़ास बातें
  • Swiggy और Zomato ने App में जोड़ी 'Wine Shops' कैटेगरी
  • बिना सरकारी आईडी के नहीं ऑर्डर कर सकते शराब
  • फिलहाल, यह सुविधा झारखंड के रांची में ही उपलब्ध है
विज्ञापन
Swiggy और Zomato अब तक आपके घर के दरवाज़े तक खाने का सामान डिलीवर करते आ रहे थे, लेकिन अब कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान इन दोनों ही कंपनियों ने आपके एक और शौक का भी सामाधान ढूंढ निकाला है। अब यह दोनों ही फूड डिलीवरी कंपनियां आपके लिए शराब की होम डिलीवरी करेंगी। फिलहाल यह सुविधा झारखंड के रांची में ही उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है। आने वाले दिनों में राज्य के दूसरे शहरों में भी इसका विस्तार किया जाएगा। स्विगी से शराब ऑर्डर करने के लिए कंपनी ने अपने App में एक नई कैटेगरी जोड़ी है जो है- 'Wine Shops' यहां से आप अपनी पसंदीदा शराब मंगवा सकते हैं वो भी बिना लाइन में खड़े हुए। स्विगी की तरह ही ज़ोमेटो ने भी यह कैटेगरी अपनी ऐप में जोड़ी है।

Swiggy ने Gadgets 360 को बताया कि इस सुविधा का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए ऑर्डर के दौरान Age वेरिफिकेशन और यूज़र ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया गया है। उम्र के वेरिफिकेशन के लिए ऑर्डर करते हुए यूज़र को अपनी सरकारी आईडी अपलोड करनी होगी। प्रमाणिकता के लिए यूज़र को अपनी सेल्फी भी भेजनी होगी। डिलिवरी के दौरान OTP के जरिए भी ग्राहक प्रमाणिकता जांची जाएगी।

स्विगी ने बताया कि शराब का ऑर्डर भी एक सीमित मात्रा में लिया जाएगा, राज्य कानून के द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक शराब का ऑर्डर नहीं लिया जाएगा।

Zomato ने भी Gadget 360 को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कंपनी ने रांची में शराब की होम डिलिवरी शुरू की है। हालांकि, ज़ोमेटो ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह यूज़र की प्रमाणिकता जानने के लिए क्या कुछ कदम उठाएंगे। ज़ोमेटो ने भी जानकारी दी कि वह झारखंड के अन्य शहरों में भी इस सुविधा को आने वाले दिनों में बढ़ाने वाले हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सरकारों ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए 'शराब की दुकानों' को लॉकडाउन के दौरान खोल दिया था, जिसके सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां लोगों ने उड़ा दी। शराब की दुकानों के बाहर लोगों को लम्बी-लम्बी कतारे देखने को मिली। ऐसे में स्विगी और ज़ोमेटो का यह कदम दुकान के बाहर लगी इन लाइनों को जरूर छोटा करेगा।

यकीनन यह फूड डिलिवरी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव साबित होने जा रहा है, क्योंकि भारत में फिलहाल शराब की होम डिलीवरी के लिए कोई कानूनी प्रवाधान नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Swiggy, Zomato, Coronavirus, COVID 19, Alcohol

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »