फेसबुक मैसेंजर पर चैट के अलावा आप कर सकते हैं ये 5 काम

फेसबुक मैसेंजर पर चैट के अलावा आप कर सकते हैं ये 5 काम
ख़ास बातें
  • फेसबुक का मैसेंजर ऐप बड़े काम की चीज है
  • फेसबुक के लिए यह कमाई का बहुत बड़ा जरिया है
  • हम आम तौर पर मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल चैटिंग के लिए करते हैं
विज्ञापन
फेसबुक का मैसेंजर ऐप सिर्फ मैसेजिंग के लिए बना है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस गलतफहमी को दूर करने की ज़रूरत है।

वैसे ज्यादातर लोग इस ऐप को अपने फोन पर फेसबुक फ्रेंड्स से चैट करने के लिए इंस्टॉल करते हैं। वहीं, फेसबुक अपने मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल ऐसी फ़ीचर देने के लिए करता है जिनका कई बार कोई मतलब नहीं बनता। यह फेसबुक के लिए विज्ञापन के जरिए कमाई का जरिया है।

शायद यही वजह है कि फेसबुक अपने ज्यादातर यूज़र को इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करता है, चाहे यह आपके फोन का बहुमूल्य स्टोरेज ही क्यों ना लेता हो। कंपनी ने हाल ही में चुनिंदा मार्केट में मोबाइल वेब ब्राउज़र पर फेसबुक मैसेज का एक्सेस ब्लॉक कर दिया था।

फेसबुक मैसेंजर ऐप इस्तेमाल करने से पहले आप यह जान लें कि यह किन-किन काम में इस्तेमाल किया जा सकता है।

1. ग्रुप चैट
मैसेंजर में आपको ग्रुप चैट करने का विकल्प मिलता है। तो देर किस बात की है, ग्रुप बनाइए और अपने दोस्तों के साथ मिलकर डिनर या कहीं घूमने जाने का प्लान बनाइए। आप चाहें तो दोस्तों के साथ इधर-ऊधर की गपशप भी कर सकते हैं। वैसे, यह काम आप अपने ब्राउज़र के जरिए भी कर सकते हैं, लेकिन इसे ऐप पर इस्तेमाल करना ज्यादा सहूलियत वाला है।
 
messenger_1_groups

निचले हिस्से में नज़र आ रहे "ग्रुप्स" आइकन पर टैप करने पर आप पहले से मौजूद ग्रुप चैट तक पहुंच जाएंगे। यहां पर आप नए ग्रुप चैट की भी शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी मर्जी से ग्रुप चैट में अपने दोस्तों को भी जोड़ सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ग्रुप छोड़ भी सकते हैं। आप चाहें तो उस ग्रुप चैट विंडो को अपने मैसेजेज के टॉप पर भी पिन कर सकते हैं।

2. बॉट्स
लोगों से कौन चैट करना चाहेगा जब आप बॉट्स (मशीन) से चैट कर सकते हैं।

अप्रैल महीने के बाद से फेसबुक ने बिजनेस घरानों को चैट बॉट्स की इज़ाजत दे दी है। इन चैट बॉट्स के जरिए ये बिजनेस हाउस आपको खबरें या मौसम की जानकारी भेज सकते हैं। आम दोस्तों के साथ चैट करने की तरह आप इन बॉट्स को भी मैसेज भेज सकते हैं, फ़र्क सिर्फ इतना है कि आपको जवाब सॉफ्टवेयर द्वारा दिया जाएगा। कभी कभार जवाब बेहद ही अटपटे हो सकते हैं।

लेकिन बॉट्स काम के भी हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर एक्सपीडिया की मदद से आप होटल खोज सकते हैं और उसके बॉट को मैसेज करके बुकिंग भी कर सकते हैं। बस आपको बॉट को यह बताना है कि आप कब और कहां जा रहे हैं। कुछ देर खोजने के बाद बॉट आपको होटल के विकल्प दे देगा। होटल बुक करने के लिए बॉट आपको एक्सपीडिया की वेबसाइट पर भेज देगा।
 
messenger_pokemongo_bot

यह तो बस शुरुआत है। एक दिन ऐसा भी आएगा जब आप सीधे मैसेंजर से ही होटल बुक कर पाएंगे।

3. पैसे भेजने के लिए
डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप अपने फेसबुक फ्रेंड को मैसेंजर के जरिए पैसे भी भेज सकते हैं। इसके लिए उस फेसबुक फ्रेंड का कार्ड भी फेसबुक अकाउंट से जुड़ा रहना चाहिए। आप अपने पैसे की भी मांग कर सकते हैं। पेमेंट ऑप्शन को इस्तेमाल करने के लिए उस शख्स को चुनें जिससे आपको पैसे चाहिए। इसके बाद पेमेंट्स पर टैप करें। पेमेंट भेजने और रिसीव करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगता, लेकिन आपको इसके लिए डेबिट कार्ड ही इस्तेमाल करना होगा। क्रेडिट कार्ड नहीं चलेगा।
 
messenger_money_us

4. वीडियो कॉल
क्या आपकी मां स्काइप का इस्तेमाल नहीं करतीं? आप फेसटाइम का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि आपका दोस्त एंड्रॉयड पर है?
 
messenger_video_calls

मैसेंजर की मदद से आप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। वाई-फाई कनेक्शन पर यह आपके लिए बिल्कुल मुफ्त है। लेकिन मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने पर हो सकता है कि टेलीकॉम कंपनी इसके लिए चार्ज करे।

5. गेम खेलना
आप चाहें तो मैसेंजर ऐप में फुटबॉल भी खेल सकते हैं। अपने साथ खेलने के लिए एक दोस्त को चुनें। इसके बाद मैसेंजर के इमोजी कीबोर्ड को चुनें। इसके लिए आपको मैसेज विंडो में बायीं तरफ नज़र आ रहे इमोजी आइकन को चुनना होगा। इसके बाद फुटबॉल के आइकन को टैप करें और अपने दोस्त को भेज दें। इसके बाद बॉल को अपनी ऊंगलियों से टैप करें और लगातार टैप करते रहें ताकि गेंद हवा में बनी रहे।
 
Fb_messenger_KeepyUp_Teaser
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Messenger, Messenger, Social
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »