Google Pixel Watch 4 धांसू हेल्थ फीचर्स और Gemini के साथ हुई लॉन्च, जानें सबकुछ

Google ने आज Made by Google इवेंट में Google Pixel Watch 4 लॉन्च कर दी है।

Google Pixel Watch 4 धांसू हेल्थ फीचर्स और Gemini के साथ हुई लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Google

Google Pixel Watch 4 में 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड मिलते हैं।

ख़ास बातें
  • Google Pixel Watch 4 में 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड मिलते हैं।
  • Google Pixel Watch 4 में Gemini वॉयस एसिस्टेंट का क्विक एक्सेस मिलता है।
  • Google Pixel Watch 4 का 41mm वेरिएंट 30 घंटे तक चल सकता है।
विज्ञापन

Google ने आज Made by Google इवेंट में Google Pixel Watch 4 लॉन्च कर दी है। इस वॉच को दो साइज में पेश किया गया है। Pixel Watch 4 में Gemini तक क्विक एक्सेस मिलता है, जिससे यूजर्स कलाई उठाकर वॉयस एसिस्टेंट को एक्टिव कर सकते हैं। इसमें 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड, पल्स लॉस डिटेक्शन समेत कई हेल्थ फीचर्स शामिल हैं। यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक चल सकती है। आइए Google Pixel Watch 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel Watch 4 Price in India

Google Pixel Watch 4 के 41mm (वाई-फाई) वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये है। वहीं 45mm साइज की कीमत 43,900 रुपये है। अमेरिका और अन्य बाजारों में Pixel Watch 4 का LTE वेरिएंट भी आता है। जिनके 41mm वेरिएंट की कीमत $449 (लगभग 39,000 रुपये) और 45mm वेरिएंट की कीमत $499 (लगभग 43,400 रुपये) है। कंपनी के अनुसार, 41mm वेरिएंट आइरिस, लेमनग्रास, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि 45mm वेरिएंट मूनस्टोन, पोर्सिलेन और ओब्सीडियन कलर्स में उपलब्ध है।

Google Pixel Watch 4 Features, Specifications

Google Pixel Watch 4 में 41 मिमी और 45 मिमी मॉडल में एक्टुआ 360 डिस्प्ले है। 41 मिमी का वजन 31 ग्राम और 45 मिमी मॉडल का वजन 36.7 ग्राम है।  डिस्प्ले कस्टम 3डी कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। इसमें DCI-P3 कलर के साथ 320 पीपीआई एमोलेड एटीपीओ डिस्प्ले है। इसमें 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई, एएफसी और जीपीएस शामिल है।

Pixel Watch 4 में 325mAh की बैटरी दी गई है जो कि ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के साथ 30 घंटे तक चल सकती है, वहीं बैटरी सेवर मोड में 48 घंटे तक चल सकती है। यह क्विक चार्ज डॉक का सपोर्ट करती है, जिसमें 45 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। 45 मिमी मॉडल में 455mAh की बैटरी दी गई है जो कि ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के साथ 40 घंटे तक चल सकती है, वहीं बैटरी सेवर मोड में 72 घंटे तक चल सकती है। यह क्विक चार्ज डॉक का सपोर्ट करती है, जिसमें 60 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। 

Pixel Watch 4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन डब्ल्यू जेन 2 प्रोसेसर और कॉर्टेक्स एम55 को प्रोसेसर है। यह वॉच वियर ओएस 6.0 पर काम करती है। इसमें 32GB eMMC फ्लैश और 2GB SDRAM दी गई है। यह वॉच 5ATM और IP68 रेटिंग से लैस है। इसमें बिल्ट इन माइक्रोफोन और बिल्ट इन स्पीकर दिए गए हैं। कंपास, अल्टीमीटर, ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) मॉनिटरिंग के लिए रेड और इंफार्रेड सेंसर, ईसीजी ऐप के साथ कंपेटिबल मल्टीपर्पज इलेक्ट्रिकल सेंसर, मल्टी-पाथ ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, 3-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर, बॉडी रिस्पॉन्स ट्रैकिंग के लिए स्किन मेजर (cEDA)इलेक्ट्रिकल सेंसर, फार फील्ड स्किन टेंप्रेचर सेंसर, बैरोमीटर और मैग्नेटोमीटर दिया गया है।

Google Pixel Watch 4 की कीमत कितनी है?

Google Pixel Watch 4 के 41mm (वाई-फाई) वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये है। वहीं 45mm साइज की कीमत 43,900 रुपये है।

Google Pixel Watch 4 की बैटरी कैसी है?

Google Pixel Watch 4 में 325mAh की बैटरी दी गई है जो कि ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के साथ 30 घंटे तक चल सकती है, वहीं 45 मिमी मॉडल में 455mAh की बैटरी दी गई है जो कि ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के साथ 40 घंटे तक चल सकती है।

Google Pixel Watch 4 में कौन सा प्रोसेसर है?

Google Pixel Watch 4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन डब्ल्यू जेन 2 प्रोसेसर और कॉर्टेक्स एम55 को प्रोसेसर है।

Google Pixel Watch 4 की ड्यूराबिलिटी कैसी है?

Google Pixel Watch 4 में ड्यूराबिलिटी के लिए 5ATM और IP68 रेटिंग दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »