Realme 27 अगस्त को लॉन्च करेगा 10,000mAh से बड़ी बैटरी वाला फोन, टीजर हुआ जारी

Realme ने इस साल मई में सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी से लैस 10,000mAh की दमदार बैटरी वाला एक नया कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन का खुलासा किया था

Realme 27 अगस्त को लॉन्च करेगा 10,000mAh से बड़ी बैटरी वाला फोन, टीजर हुआ जारी

Photo Credit: Realme

Realme का आगामी फोन बड़ी बैटरी से लैस होगा।

ख़ास बातें
  • Realme बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है।
  • Realme के आगामी फोन में 12,000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है।
  • Realme ने आगे कहा कि वह एक बार फिर लिमिट को नए सिरे से बदलने जा रहा है।
विज्ञापन

Realme ने इस साल मई में सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी से लैस 10,000mAh की दमदार बैटरी वाला एक नया कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन का खुलासा किया था, जिसकी मोटाई 8.5 मिमी और वजन 212 ग्राम था। अब कंपनी ने एक नया टीजर वीडियो जारी किया है जिसमें लिखा है कि "द बिगेस्ट जस्ट गोट इवन बिगर।" इसका मतलब है कि सबसे बड़ा अब और भी बड़ा हो गया है। आइए Realme के आगामी डिवाइस के फीचर्स और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme ने आगे कहा कि वह एक बार फिर लिमिट को नए सिरे से बदलने जा रहा है। बीते साल अगस्त में 828 फैन फेस्टिवल में कंपनी ने अपनी 320W सुपरसोनिक चार्ज टेक्नोलॉजी को पेश किया था जो कि 4420mAh की बैटरी को सिर्फ 4 मिनट 30 सेकंड में चार्ज कर सकती है। इस तरह के इनोवेशन के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों दुनिया में सबसे बेहतर स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी प्रदान करने के लिए काम करती है वो भी ज्यादा भुगतान किए बिना।

टीजर वीडियो में Realme के वाइस प्रेसिडेंट और Realme ग्लोबल मार्केटिंग के प्रेसिडेंट चेज जू बड़ी बैटरी कैपेसिटी की जरूरत पर जोर देने के लिए एक विजुअल मेटाफोर का क्रिएटिव तरीके से उपयोग करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसका खुलासा "1x000mAh" के तौर पर होता है, जो बैटरी के साइज में एक बड़े अपग्रेड का संकेत देता है, जो कि 12,000mAh या उससे भी अधिक तक हो सकती है, जिसके जरिए लंबी बैटरी लाइफ वाले यूजर्स को डिमांड को पूरा करना है।

आने वाले दिनों में लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है। एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि "बैटरी की लिमिट फिर से पार कर गई। आखिरकार मेरे स्टैंडर्ड पर खरा उतरा! लेकिन असल में कितना बड़ा? 27 अगस्त को, आप देख पाएंगे।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »