• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • ChatGPT ने बचाई मेरी मां की जान, जब डॉक्टर हुए फेल तो AI ने पहचाना बीमारी का कारण: X पर महिला का दावा

ChatGPT ने बचाई मेरी मां की जान, जब डॉक्टर हुए फेल तो AI ने पहचाना बीमारी का कारण: X पर महिला का दावा

AI और ChatGPT की चर्चा हर जगह हो रही है, लेकिन अब इससे संबंधित एक अनोखा मामला सामने आया है

ChatGPT ने बचाई मेरी मां की जान, जब डॉक्टर हुए फेल तो AI ने पहचाना बीमारी का कारण: X पर महिला का दावा

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

ChatGPT बहुत लोकप्रिय होता जा रहा है।

ख़ास बातें
  • AI और ChatGPT की चर्चा हर जगह हो रही है।
  • ChatGPT ने एक महिला की मां की जान बचाने में मदद की।
  • ChatGPT के बॉट ने बीमारी के बारे में सभी सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन

AI और ChatGPT की चर्चा हर जगह हो रही है, लेकिन अब इससे संबंधित एक अनोखा मामला सामने आया है। हाल ही में एक महिला ने X पर एक इमोशनल पोस्ट साझा की है कि कैसे OpenAI के ChatGPT ने उनकी मां की जान बचाने में मदद की। पोस्ट के अनुसार, श्रेया की मां को 1 साल से भी ज्यादा समय से खांसी हो रही थी। बहुत से डॉक्टरों को दिखाया, एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद समेत कई तरह के इलाज करवाए,लेकिन कोई आराम नहीं मिला। डॉक्टरों ने चेतावनी दी थी कि अगर स्थिति में अगले 6 महीने तक सुधार नहीं होता है तो यह जानलेवा हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जब कहीं से कोई आराम नहीं मिला तो महिला ने ChatGPT की मदद ली और बॉट को अपनी मां के लक्षणों के बारे में बताया। चैटबॉट ने संभावित कारणों की एक लिस्ट दी। जिसमें से उसे पता चला कि उसकी मां की ब्लड प्रेशर की दवा चल रही है और उसका संभावित दुष्प्रभाव हो सकता है। फिर महिला ने अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी दी और दवा में बदलाव हुआ, जिसके बाद उसकी मां की हालत में सुधार होने लगा। महिला ने अपनी मां की जान बचाने का क्रेडिट ChatGPT को दिया और अपनी मां की बीमारी का कारण जानने में चैटबॉट की भूमिका को अहम बताया।

श्रेया ने X पर लिखा कि "मैं बहुत डर गई थी। मैंने हताश होकर ChatGPT को सब कुछ बताया। ChatGPT ने मुझे इसके कई कारण बताए, एक तो ब्लड प्रेशर की दवा थी, जिसके बारे में हमनें कभी नहीं सोचा था। तो मैंने कहा कि "वह ब्लड प्रेशर की दवा ले रही है।" ChatGPT ने जवाब दिया: "क्या वह इस इंग्रीडेंट वाली ब्लड प्रेशर की दवा ले रही है?" हां, वह ले रही थी। ChatGPT ने सुझाव दिया कि शायद यही वजह हो सकती है। फिर हमने एक डॉक्टर को बताया। उन्होंने तुरंत इसकी पुष्टि करते हुए दवा में बदलाव किया। अब मेरी मां ठीक हो रही है। कुछ भी बढ़ा चढ़ा कर नहीं, लेकिन ChatGPT ने उनकी जान बचाई है।"

इसके बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज दी। कुछ लोगों ने श्रेया की मां की जान बचाने में ChatGPT की भूमिका की सराहना की। कुछ ने डॉक्टरों की आलोचना की, उनका मानना था कि उन्हें बीमारी पता लगाने के लिए ज्यादा गहराई से काम करना चाहिए था। कुछ यूजर्स ने मजाक में यह भी कहा कि ChatGPT की ये खूबी डॉक्टरों की नौकरी छीन सकती हैं।

एक यूजर ने लिखा कि "अद्भुत, इसका मतलब है कि भविष्य में AI के चलते डॉक्टर बेरोजगार हो सकते हैं। डॉक्टरों के कुछ काम जैसे बीमारी की पहचान आदि AI द्वारा बेहतर तरीके से की जा सकती है।"

एक अन्य ने कमेंट किया कि "मुझे बहुत खुशी है कि आपकी मां अब बेहतर हो रही हैं। लेकिन सच कहूं तो यह मेडिकल सर्विस में एक बड़ी दिक्कत को भी दर्शाता है। डॉक्टरों को यह भी चेक करना चाहिए था कि क्या खांसी उनकी ब्लड प्रेशर की दवा की वजह से थी जो कि एक सामान्य दुष्प्रभाव है। हैरान करने वाली बात यह नहीं है कि ChatGPT ने इसका पता लगा लिया, बल्कि यह है कि इतने सारे डॉक्टर एक ऐसी चीज नजरअंदाज करते रहे जो कि बेसिक थी।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »