• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • मुकेश अंबानी अगले साल लॉन्च करेंगे इंसानी रोबोट, एलन मस्क की Tesla को मिलेगी टक्कर!

मुकेश अंबानी अगले साल लॉन्च करेंगे इंसानी रोबोट, एलन मस्क की Tesla को मिलेगी टक्कर!

Addverb का ह्यूमनॉइड भी एलन मस्क की टेस्ला, बोस्टन डायनेमिक्स, फिगर एआई, एजिलिटी रोबोटिक्स जैसे टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स से सीधी टक्कर लेने के लिए कमर कस रही है।

मुकेश अंबानी अगले साल लॉन्च करेंगे इंसानी रोबोट, एलन मस्क की Tesla को मिलेगी टक्कर!

Photo Credit: Unsplash/ Possessed Photography

ख़ास बातें
  • एडवर्ब टेक्नोलॉजीज के को-फाउंडर और सीईओ संगीत कुमार ने किया खुलासा
  • स्टार्टअप 2025 में अपना ह्यूमनॉइड दुनिया के सामने पेश करेगा
  • मुकेश अंबानी द्वारा बैक्ड है यह स्टार्टअप
विज्ञापन
इंडिया-बेस्ड रोबोटिक्स स्टार्टअप, Addverb अपना ह्यूमनॉइड रोबोट (Humanoid robot) डेवलप कर रही है, जिसे कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ के अनुसार 2025 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। एडवर्ब टेक्नोलॉजीज को मुकेश अंबानी द्वारा फंड किया गया है और कंपनी पहले से ही रोबोटिक्स सॉल्यूशन मुहैया करा रही है। निश्चित तौर पर दुनिया भर में, खासतौर पर चीन और अमेरिका में ह्यूमनॉइड्स बनाने की रेस लगी हुई है और अब ऐसा प्रतीत होता है कि भारत भी इस रेस में कूदने के लिए तैयार है। एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में हुए एक इवेंट में टेस्ला ऑप्टिमस (Tesla Optimus) को दिखाया था, जो पहली नजर में भविष्य से आया एक रोबोट लगता है।

ब्लूमबर्ग से बातचीत करते हुए एडवर्ब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के को-फाउंडर और सीईओ संगीत कुमार ने कहा कि कंपनी अगले साल अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट पेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य ग्लोबल मार्केट में अपना वर्चस्व स्थापित करना है। वर्तमान में चीन में कई टेक दिग्गज इसी क्षेत्र में अपने पैर जमा चुके हैं और Tesla सहित कुछ अमेरिकी कंपनियां भी ह्यूमनॉइड के दुनिया के सामने पेश कर चुकी हैं।

Addverb का ह्यूमनॉइड भी एलन मस्क की टेस्ला, बोस्टन डायनेमिक्स, फिगर एआई, एजिलिटी रोबोटिक्स जैसे टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स से सीधी टक्कर लेने के लिए कमर कस रही है। फिलहाल कुमार ने अपकमिंग ह्यूमनॉइड की खासियतों से पर्दा नहीं उठाया है और न ही इसके बारे में कोई भी अन्य जानकारी दी है, लेकिन 2024 लगभग खत्म हो चुका है और हम 2025 में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में आने वाले समय में हम इसे लेकर अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद करते हैं।

एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने भी Addverb में बड़ा निवेश किया है और Reliance व Nvidia भारत और दुनियाभर में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने के लिए हाथ मिला चुके हैं। हाल ही में मुंबई में हुए Nvidia AI Summit 2024 में Nvidia के सीईओ, जेनसेन हुआंग और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन, मुकेश अंबानी के बीच AI और इसके भविष्य को लेकर लंबी बातचीत हुई थी।

अपने इंटरव्यू में सीईओ संगीत कुमार ने ब्लूमबर्ग को बताया था कि नोएडा स्थित एडवर्ब के ह्यूमनॉइड रोबोट फैशन, रिटेल और एनर्जी जैसे उद्योगों से संबंधित कार्य कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »