• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी Microsoft 

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी Microsoft 

भारत में कंपनी की योजना क्लाउड और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, AI से जुड़े स्किल्स को बढ़ाने और सॉवरेन डेटा की सिक्योरिटी में मदद करने की है

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी Microsoft 

देश में कंपनी के पास 22,000 से अधिक वर्कर्स हैं

ख़ास बातें
  • देश में कंपनी क्लाउड और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी
  • भारत में लगभग एक करोड़ लोगों को AI से जुड़े स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी
  • पिछले कुछ वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट ने AI में काफी इनवेस्टमेंट किया है
विज्ञापन

इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल्स में 17.5 अरब डॉलर (लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की तैयारी की है। प्रधानमंत्री  Narendra Modi के साथ मीटिंग के बाद Microsoft के चेयरमैन, Satya Nadela ने यह घोषणा की है। 

पिछले कुछ वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट ने AI में काफी इनवेस्टमेंट किया है। भारत में कंपनी की योजना क्लाउड और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, AI से जुड़े स्किल्स को बढ़ाने और सॉवरेन डेटा की सिक्योरिटी में मदद करने की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में नडेला ने बताया, "देश की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मदद के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने AI के सेक्टर में 17.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। यह एशिया में हमारा सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट है।" यह इनवेस्टमेंट चार वर्षों में किया जाएगा। 

इस वर्ष की शुरुआत में देश में कंपनी ने क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में अगले दो वर्षों में तीन अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि वह अगले पांच वर्षों में देश में लगभग एक करोड़ लोगों को AI से जुड़े स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। भारत में माइक्रोसॉफ्ट के पास 22,000 से अधिक वर्कर्स हैं। कंपनी के गुरूग्राम, नोएडा, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कुछ अन्य शहरों में ऑफिस हैं। हालांकि, AI में इनवेस्टमेंट बढ़ने का असर माइक्रोसॉफ्ट की वर्कफोर्स पर भी पड़ रहा है। यह कॉस्ट को घटाने के लिए स्टाफ में कमी भी कर रही है। हाल ही में Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि माइक्रोसॉफ्ट ने हजारों वर्कर्स को हटाने की योजना बनाई है। इसका विशेषतौर पर सेल्स और गेमिंग जैसी डिविजंस पर बड़ा असर होगा। Windows ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाली माइक्रोसॉफ्ट ने वित्त वर्ष 2025 में लगभग 80 अरब डॉलर का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने की जानकारी दी थी। 

देश के बड़े बिजनेस ग्रुप में शामिल Reliance Industries (RIL) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook को ऑपरेट करने वाली Meta ने अक्टूबर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी सर्विसेज के लिए एक ज्वाइंट वेंचर बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए रिलायंस और मेटा की सब्सिडियरी Facebook Overseas ने टाई-अप किया है। इसके लिए नई कंपनी Reliance Enterprise Intelligence Limited (REIL) बनाई गई है। यह कंपनी एंटरप्राइज AI सर्विसेज का डिवेलपमेंट और मार्केटिंग करेगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »