• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto X70 Air Pro में होंगे 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा! 16GB रैम, 5,100mAh बैटरी का लॉन्च से पहले खुलासा

Moto X70 Air Pro में होंगे 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा! 16GB रैम, 5,100mAh बैटरी का लॉन्च से पहले खुलासा

Moto X70 Air Pro प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 चिप से लैस होकर आ सकता है।

Moto X70 Air Pro में होंगे 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा! 16GB रैम, 5,100mAh बैटरी का लॉन्च से पहले खुलासा

Photo Credit: Lenovo

Moto X70 Air का अपग्रेडेड मॉडल होगा अपकमिंग प्रो फोन।

ख़ास बातें
  • सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
  • फोन में 8GB, 12GB, और 16GB तक रैम वेरिएंट्स मिल सकते हैं।
  • बैटरी के लिए फोन 5,100mAh सैल से लैस हो सकता है।
विज्ञापन

Motorola का नया स्मार्टफोन Moto X70 Air Pro लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इस फोन को पिछले कई दिनों से टीज कर रही है। फोन एक स्लिम मोबाइल डिवाइस होगा जिसमें कई आकर्षक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। चीन में लॉन्च से पहले कंपनी ने खासतौर पर इसके AI फीचर्स को हाइलाइट किया है। अब लॉन्च से पहले इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस रिवील हो गए हैं। फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा आने वाला है। यह 5100mAh बैटरी के साथ स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं Moto X70 Air Pro में और क्या होगा खास। 

Moto X70 Air Pro लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। फोन TENAA पर स्पॉट किया गया है और इसका मॉडल नम्बर XT2603-1 बताया गया है। टेकआउटलुक के अनुसार, लिस्टिंग में इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। Moto X70 Air Pro में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। फोन में OLED पैनल बताया गया है। यह 1264 x 2780 पिक्सल के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा।

Moto X70 Air Pro प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 चिप से लैस होकर आ सकता है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। यानी परफॉर्मेंस के एरिया में भी Moto X70 Air Pro से प्रो परफॉर्मेंस की उम्मीद रहेगी। फोन में 8GB, 12GB, और 16GB तक रैम वेरिएंट्स मिल सकते हैं। इसमें 256GB, 512GB, और 1TB तक स्टोरेज वेरिएंट्स दिए जा सकते हैं। एक्सपेंडेबल स्टोरेज फीचर नदारद रह सकता है। 

मोटो एक्स70 एयर प्रो में कैमरा की बात करें तो रियर में यह ट्रिपल कैमरा के साथ पेश हो सकता है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल के ही दो और लेंस देखने को मिल सकते हैं। फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम सेंसर होगा। सेल्फी कैमरा में भी 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है जो बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कर सकता है। 

बैटरी के लिए फोन 5,100mAh सैल से लैस हो सकता है। साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही Moto X70 Air Pro फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है। फोन Android 16 बेस्ड Hello UX स्किन पर रन कर सकता है। इसके डाइमेंशन 162.1 x 76.4 x 7mm और वजन 187 ग्राम बताया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »