• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • 2030 तक जॉब मार्केट में क्रांति लाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर!

2030 तक जॉब मार्केट में क्रांति लाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर!

रिपोर्ट में उन स्किल्स की डिमांड में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की गई है जो टेक्नोलॉजिकल, सोशल और इमोशनल प्रकृति के हैं। इसके विपरीत, रेगुलर कामों और कम सैलेरी वाली नौकरियों में गिरावट की संभावना है, जिससे जॉब मार्केट में असमानता बढ़ेगी।

2030 तक जॉब मार्केट में क्रांति लाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर!
ख़ास बातें
  • AI आने वाले वर्षों में जॉब मार्केट में बड़ा असर डाल सकता है
  • AI के फास्ट डिप्लॉयमेंट के साथ स्किल्स को अपग्रेड करने की जरूरत पड़ेगी
  • यूरोप और अमेरिका में अनुमानित 12 मिलियन लोगों पर पड़ सकता है असर
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन 2030 तक यूरोप और अमेरिका में जॉब मार्केट को बड़े पैमाने पर नया आकार देगा। एक हालिया स्टडी में इस बात पर रोशनी डाली गई है कि वर्तमान में काम करने के समय को 30% तक ऑटोमेट किया जा सकता है, खासकर उन रोल्स को जिनमें काम को दोहराया जाता है। इस बदलाव से STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) और हेल्थ सर्विस क्षेत्रों में लेबर की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

Mckinsey ने अपनी एक लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है, जिसमें की गई स्टडी से पता चलता है कि AI आने वाले वर्षों में जॉब मार्केट में बड़ा असर डालने वाला है। इससे पड़ने वाले सबसे बड़े प्रभावों में से एक नौकरी में बदलाव की आवश्यकता होगा। यूरोप और अमेरिका दोनों में कथित तौर पर अनुमानित 12 मिलियन लोगों को बिजनेस बदलने या अपने स्किल्स को बेहतर करने की जरूरत पड़ेगी। यह आने वाले समय में नई प्रकार की नौकरियों के लिए वर्कफोर्स को तैयार करने के लिए रीस्किलिंग और अपस्किलिंग के महत्व की ओर इशारा है।

रिपोर्ट में उन स्किल्स की डिमांड में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की गई है जो टेक्नोलॉजिकल, सोशल और इमोशनल प्रकृति के हैं। इसके विपरीत, रेगुलर कामों और कम सैलेरी वाली नौकरियों में गिरावट की संभावना है, जिससे जॉब मार्केट में असमानता बढ़ेगी। इसका मतलब यह है कि जहां हाई-स्किल, हाई-सैलेरी वाली नौकरियां अधिक पॉपुलर हो जाएंगी, वहीं पारंपरिक लो-स्किल वाले रोल्स में कम अवसर मिल सकते हैं। निश्चित तौर पर यदि ऐसा होता है तो इससे आर्थिक असमानता बढ़ सकती है।

इन चुनौतियों से निपटने के लिए कंपनियों और सरकारों को सहयोग करने की आवश्यकता होगी। कई ग्रुप्स पहले से ही अपने कर्मचारियों को नए रोल्स में स्विच करने में मदद करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम में भारी निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा, आर्टफिशियल इंटेलिजेंस की तैनाती से प्रोडक्टिविटी और आर्थिक विकास में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यह तभी संभव होगा जब वर्कफोर्स जरूरी स्किल्स से लैस हो। ऐसे में लोगों को आने वाले वर्षों में अपने स्किल्स को लगातार अपग्रेड करना होगा।

कुल मिलाकर, जबकि AI और ऑटोमेशन आर्थिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण अवसर पैदा करते हैं, वे काफी चुनौतियां भी पेश करेंगे, जिन्हें बिजनेस, सरकारों और इंस्टिट्यूशन द्वारा मिलजुलकर हल करने की जरूरत है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Job market, Artificial Intelligence, AI, AI jobs
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »