OpenAI का कहना है कि GPT‑5 इनपुट टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो सब कुछ समझ सकता है और मल्टी-मॉडल आर्किटेक्चर पर काम करता है।
Photo Credit: Reuters
OpenAI ने GPT‑5 के साथ तीन और वेरिएंट - GPT‑5 Pro, GPT‑5 mini और GPT‑5 nano पेश किए हैं
OpenAI ने GPT‑5 को लॉन्चकर दिया है, जो कंपनी की ओर से अब तक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल है। कंपनी ने इसे AI की एक नई लहर बताया है, क्योंकि इसे तेज, ज्यादा समझदार और भरोसेमंद है। OpenAI CEO Sam Altman ने इसे ऐसा मॉडल कहा है जो यूजर्स को "Ph.D. लेवल एक्सपर्ट” जैसा अनुभव देगा, चाहे वह कोडिंग हो, राइटिंग हो, या हेल्थ एडवाइस हो। GPT‑5 में रीजनिंग, राइटिंग, कोडिंग, हेल्थ इंसाइट जैसे कई क्षेत्रों में सुधार किए गए हैं और सबसे खास बात यह है कि इसे अब सभी ChatGPT यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।
OpenAI का कहना है कि GPT‑5 इनपुट टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो सब कुछ समझ सकता है और मल्टी-मॉडल आर्किटेक्चर पर काम करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत नया “ऑटो-राउटिंग” सिस्टम है, जो यूजर की क्वेरी के आधार पर खुद तय करता है कि कौन सा मॉडल (standard, Pro, mini) सबसे बेहतर रिस्पांस देगा।
OpenAI ने GPT‑5 में "सेफ कंप्लीशन" फीचर जोड़ा है, ताकि गलत और हल्लुसीनेशनल जवाब की संभावना कम हो। यह मॉडल पहले की तुलना में कम गलतियां करता है और "जब उसे कुछ पता नहीं होता, तो वो खुद इसे महसूस कर सकता है।" इसकी स्पीड, रीजनिंग डेप्थ और कंटेक्सुअल समझ आगे बढ़ी है, खासकर कोडिंग में जहां यह अब टॉप बेंचमार्क्स पार कर रहा है।
OpenAI ने GPT‑5 के साथ तीन और वेरिएंट - GPT‑5 Pro, GPT‑5 mini और GPT‑5 nano पेश किए हैं। Pro सब्सक्रिप्शन यूजर्स को अनलिमिटेड एक्सेस मिलेगा और Plus यूजर्स को ज्यादा मेसेज लिमिट्स मिलेंगी। Free टीयर यूजर्स को भी बेसिक लेवल GPT‑5 उपलब्ध हो गया है।
GPT‑5 OpenAI का नया AI मॉडल है जो ChatGPT में इस्तेमाल हो रहा है — यह पहले से ज़्यादा समझदार, तेज़ और भरोसेमंद है।
हां, GPT‑5 का बेसिक वर्जन अब फ्री यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया गया है।
ऑटो-राउटिंग, बेहतर रीजनिंग, मल्टी-मॉडल इनपुट सपोर्ट (इमेज/ऑडियो/टेक्स्ट) और पहले से बेहतर सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं।
Pro यूजर्स को ज्यादा स्पीड, एक्सटेंडेड क्वेरी लिमिट और GPT‑5 Pro वर्जन का एक्सेस मिलेगा।
हां, GPT‑5 मल्टी-लैंगुएज सपोर्ट करता है और ज्यादा सटीक ट्रांसलेशन व समझ के लिए ट्यून किया गया है।
राइटिंग, कोडिंग, स्टूडेंट्स, हेल्थ, बिजनेस और एंटरप्रेन्योर, हर यूजर के लिए यह एक स्मार्ट टूल साबित हो सकता है।
हां, ChatGPT ऐप में GPT‑5 इंटीग्रेट किया जा रहा है, iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन