Infinix आज भारतीय बाजार में Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने वाला है।
Photo Credit: Infinix
Infinix GT 30 5G+ में 50MP कैमरा है।
Infinix आज भारतीय बाजार में Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने वाला है। Infinix GT 30 5G+ में कस्टमाइजेबल मेका लाइट के साथ साइबर मेका 2.0 डिजाइन है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इनफिनिक्स के आगामी फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी। यहां हम आपको Infinix GT 30 5G+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Infinix GT 30 5G+ आज यानी कि 8 अगस्त को भारतीय बाजार में दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है। Infinix GT 30 5G+ की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। इस फोन में 8GB + 256GB स्टोरेज दी जाएगी। लॉन्च होने के बाद यह फोन बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स साइट पर इस फोन के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट भी लाइव है।
Infinix GT 30 5G+ में 1.5K 10 बिट AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन होगा। कंपनी के अनुसार, GT 30 5G+ में साइबर मेचा 2.0 डिजाइन होने की उम्मीद है। इसके साथ रियर की ओर मेचा लाइट्स होंगी जिन्हें ब्रीथ, मेटियोर, रिदम और अन्य पैटर्न के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है। गेमिंग के लिए GT 30 5G+ में कस्टमाइजेबल शोल्डर ट्रिगर्स मिलने की उम्मीद है। जिनका उपयोग इन-गेम कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल, क्विक ऐप लॉन्च और वीडियो प्लेबैक के लिए होगा।
इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा 16GB LPDDR5X रैम (वर्चुअल एक्सपेंशन समेत) और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। कंपनी के अनुसार, इस चिप का AnTuTu स्कोर 7,79,000 से ज्यादा है और यह बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में 90fps तक की स्पीड देता है। GT 30 5G+ कई AI वाले फीचर्स जैसे कि AI कॉल एसिस्टेंट, AI राइटिंग एसिस्टेंट, फॉलेक्स वॉयस एसिस्टेंट और Google के सर्किल टू सर्च के साथ आएगा।
कैमरा सेटअप के लिए GT 30 5G+ के रियर में 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेंगे। Infinix ने खुलासा किया है कि आगामी फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च