Xiaomi Mi Band 5 होगा 11 जून को लॉन्च

जानकारी मिली है कि Xiaomi अपने Mi Smart Band 5 में बड़ा डिस्प्ले और नया डिज़ाइनर चार्जर भी पेश कर सकती है।

Xiaomi Mi Band 5 होगा 11 जून को लॉन्च

Mi Smart Band 4 का अपग्रेड वर्ज़न होगा Mi Smart Band 5

ख़ास बातें
  • Mi Band 5 में दी जा सकती है बड़ी स्क्रीन
  • कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं
  • मी बैंड 5 के स्पेसिफिकेशन पहले हो चुके हैं लीक
विज्ञापन
Mi Band 5 कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन फिटनेस ट्रैकर बैंड है, जिसे Xiaomi द्वारा 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo के जरिए यह ऐलान किया। वीबो पोस्ट के जरिए कंपनी ने स्मार्ट बैंड की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। शाओमी के इस बैंड के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनसे जानकारी मिली है कि इस बैंड में Amazon का Alexa वॉयस असिस्टेंट और एनएफसी सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा यह भी अटकले लगाई जा रही हैं कि शाओमी इस बैंड में बड़ा डिस्प्ले और नया डिज़ाइनर चार्जर भी पेश कर सकती है।

Xiaomi ने Mi Band 5 की लॉन्च तारीख का खुलासा वीबो के जरिए किया, लेकिन इस स्मार्ट बैंड से संबंधित प्रमुख फीचर्स की कोई जानकारी अभी तक नहीं दी है।

फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि मी बैंड 5 भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। याद दिला दें, शाओमी ने Mi Band 4 को भारत में Mi Smart Band 4 के तौर पर पेश किया था, जिसकी कीमत 2,299 रुपये है। संभावना है कि मी बैंड 5 की कीमत इसी के आसपास होगी।
 

Mi Band 5 features (expected)

फीचर्स की बात करें, तो मी बैंड 5 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें SpO2 सेंसर मौजूद होगा, जो कि ब्लड में ऑक्सीज़न सैचुरेशन मापने का काम करता है। खबर तो यह भी है कि इस स्मार्ट बैंड में एनएफसी और अमेज़न का एलेक्सा सपोर्ट भी दिया जाएगा।

आगामी मी बैंड 5 को लेकर जानकारी यह भी सामने आ चुकी है कि इसमें पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (PAI) फंक्शन मौजूद होगा, जो कि यूज़र को स्वस्थ रहने के लिए एक्टिविटी लेवल की जानकारी देने के लिए हार्ट रेट डेटा का इस्तेमाल करता है। अटकलें यह भी है कि मी बैंड 5 का ग्लोबल वर्ज़न जो मी स्मार्ट 5 के नाम से जाना जाता है, उसका मॉडल नंबर XMSH11HM होगा।

एक रिपोर्ट में यह भी इशारा दिया गया है कि मी बैंड 5 एक नए डिज़ाइन के चार्जर के साथ आ सकता है, जिसमें कथित तौर पर नया प्लग-इन टाइप डिज़ाइन दिया गया होगा।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Battery life
  • खूबियां
  • Accurate activity tracking
  • Vibrant display
  • Swim-proof
  • Custom vibration patterns for notifications
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Proprietary, ill-fitting charger
  • Several tracking features disabled by default
Display TypeAMOLED
Water Resistantहां
Heart Rate Monitorहां
Compatible DevicesAndroid, iOS Phones
Battery Life (Days)20
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »